एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, संविधान बदलने को लेकर कही यह बात

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव का जो परिणाम 10 मार्च को आना है, वह 10 फरवरी को ही आ गया. 10 फरवरी को जिस तरह मतदान हुआ उससे लगा कि प्रदेश में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि बीजेपी (BJP) की सरकार दिल्ली में नई लोकसभा बना रही है. उन्होंने कहा कि नई लोकसभा बनाने वाली बीजेपी संविधान भी बदल सकती है. अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर (Rampur) में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी का होगा सफाया

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव का जो परिणाम 10 मार्च को आना है, वह 10 फरवरी को ही आ गया. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को जिस तरह मतदान हुआ उससे लगा कि प्रदेश में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में सहारनपुर से रामपुर तक बीजेपी का नामोनिशान खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी का कोई नेता चुनाव नहीं जीतने वाला है.

UP Election 2022: यूपी चुनाव के परिणाम को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा दावा, कहा- नया मैच खेला जा चुका है

अखिलेश ने रामपुर पहुंचतर वहां के कद्दावर नेता आजम खान को याद किया. उन्होंने कहा कि आजम खान आज बाहर होते तो चुनाव दूसरे रूप में लड़ा जा रहा होता. उन्होंने कहा कि आजम खान को झूठे मुकदमों में जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमों की उम्र नहीं होती. उन्होंने कहा कि किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वालों को तो जमानत मिल गई है. लेकिन विकास का काम करने वाले आजम खान को जमानत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि तरक्कीपसंद नेता को जेल भेजा गया है, यही न्यू इंडिया बनाया जा रहा है.

खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी

सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों से कहा कि खाद की बोरी में 5 किलो कम खाद मिल रही है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वो बोरी में चोरी करने वालों को वोट न दें. गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसानों को गन्ने का भुगतान पाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा है, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बजट में फंड का प्रावधान किया जाएगा. 

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, सपा के बागी पूर्व जिलाध्यक्ष ने बसपा से किया नामांकन

अखिलेश यादव ने इसके साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, बीएड, बीपीएड, टीईटी करने वालों को नौकरी देने और शिक्षा मित्रों को नौकरी देने का भी वादा भी किया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget