एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: चुनाव में दिखेगी राष्ट्रवाद की लहर, संघ की मीटिंग तैयार हुआ रोडमैप 

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर संघ के पदाधिकारी चाहते हैं कि चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा जाए. हिंदुत्व का इसमें तड़का लगे. पोस्टरबॉय के रूप में योगी आदित्यनाथ पर फोकस किया जाए. 

RSS Meeting in Lucknow: उत्तर प्रदेश में इस बार राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और विकास के एजेंडे पर बीजेपी ने मैदान में उतरने की तैयारी की है. जनता के बीच जाने से पहले पार्टी के अंदर असंतुष्टों को भी साधा जाएगा. चुनाव में पार्टी का चेहरा सीएम योगी और पीएम मोदी ही रहेंगे. हिंदुत्व के पोस्टरबॉय के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रोजेक्ट किया जाएगा. लखनऊ में 2 दिनों तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई.  

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए महज 6 से 7 महीने का वक्त बचा है. बीजेपी की कोशिश है कि पिछले चुनाव से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाया जाए. 2 दिनों तक संघ की जो समन्वय बैठक हुई, उसमें भी इसी बात पर चिंतन किया गया. हालांकि, मीटिंग में कई और भी मुद्दे थे, लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए तो फोकस 2022 के चुनाव पर ही था. करीब 5 घंटे तक रविवार को बीजेपी और संघ पदाधिकारियों के बीच चली समन्वय बैठक में 5 मुद्दों पर मुख्य फोकस रहा.

- सरकार के कामकाज की समीक्षा और उसके हिसाब से चुनाव की तैयारियां.
- चुनाव से पहले संगठन का विस्तार.
- पार्टी के अंदर असंतुष्ट नेताओं को मनाना.
- संघ और बीजेपी से जुड़े संगठनों का विस्तार और उनकी भूमिका.
- चुनावी मुद्दे क्या हों और जनता के बीच लेकर किस तरह से ले जाया जाए.

आरएसएस का क्या है विचार
संघ के पदाधिकारी चाहते हैं कि आगामी चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा जाए. हिंदुत्व का इसमें तड़का लगे और पोस्टरबॉय के रूप में योगी आदित्यनाथ पर फोकस किया जाए. अयोध्या में राम मंदिर, धर्मांतरण, लव जिहाद, राष्ट्रवाद, अनुच्छेद 370, जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों को उठाया जाए. साथ ही सरकार की तरफ से इस दिशा में किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाए.  

मीटिंग में मौजूद रहे बड़े नेता
संघ के साथ मीटिंग में बीजेपी से योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और बीजेपी कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार मौजूद रहे.  

कोरोना काल में किए कार्यों का लिया जाएगा श्रेय
बैठक में सरकार ने कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए अपने कार्यों को गिनाया. संघ के पदाधिकारी भी संतुष्ट दिखे. मीटिंग में तय हुआ कि सरकार ने संक्रमण के बीच जो योजनाएं चलाई उन पर फोकस किया जाएगा. दवा, इलाज और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को जनता के बीच बताया जाएगा. संघ के 5 स्वयंसेवक हर गांव में तैनात किए जाएंगे. उनकी जिम्मेदारी होगी कि सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को बताएं. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी, कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार

UP Board Result 2021: पहले रद्द हुई परीक्षा, अब रोल नंबर के लिए परेशान हैं यूपी बोर्ड के 56 लाख स्टूडेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget