एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल होने वाले सपा MLC सीपी चंद ने चुनाव में सपा के उम्मीदवार को ही हराया था

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजे की सदस्यता लेने वाले एमएलसी सीपी चंद्र का परिवार राजनीतिक रहा है. उनके पिता मार्कण्डेय चंद प्रदेश की कई सरकारों में मंत्री रहे थे.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को पूर्वांचल के गाजीपुर में रोड शो कर रहे थे. बीजेपी (BJP) ने अखिलेश यादव को पूर्वांचल में ही झटका दे दिया. सपा के 4 विधान परिषद सदस्यों (MLC) ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. इनमे सीपी चंद का नाम भी शामिल है. वो गोरखपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने 2016 में स्थानीय निकाय कोटे की गोरखपुर-महराजगंज विधान परिषद सीट से चुनाव जीता था. उनके चुनाव को लेकर सपा में जमकर ड्रामा हुआ था.सीपी चंद्र का परिवार राजनीतिक रहा है. उनके पिता मार्कण्डेय चंद उत्तर प्रदेश के कई सरकारों में मंत्री रहे हैं. उनका नवंबर 2014 में निधन हो गया था. 

योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद शुरू हुई थी चर्चा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट सीपी चंद के बीजेपी में जाने की चर्चा उस समय शुरू हो गई थी. जब उन्होंने दो अन्य एमएलसी के साथ 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से में मुलाकात की थी. उनके साथ आज बीजेपी में शामिल होने वाले रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया भी थे. 

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, पार्टी के कई MLC बीजेपी में हुए शामिल

योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर सामने आने के बाद सपा के एमएलसी आनंद भदौरिया ने लिखा था, 'कमाल है! कल तक ‘दागदार’ थे, भाजपा डिटर्जेंट में धुलकर आज से कुछ और नेता बेदाग हो गए. सत्ता की झाग वाली इस स्वार्थ की चमक जनता भी अच्छे से पहचानती हैं.'' हालांकि चंद ने इस मुलाकात को अनौपचारिक बताया था. उनका कहना था कि वे गोरखपुर के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अक्सर मुलाकात होती रहती है. 

नाटकीय मुकाबले में जीते थे सीपी चंद

विधान परिषद चुनाव में भी सपा नाटकीय ढंग से जीते थे. हुआ दरअसल यह था कि सपा ने पहले जयप्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया था. बाद में उनका टिकट काटकर सीपी चंद को टिकट दे दिया गया. लेकिन पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर जयप्रकाश यादव को उम्मीदवार बना दिया था. लेकिन तबतक काफी लेट हो चुकी थी. और कागजों में सीपी चंद का नाम सपा उम्मीदवार के तौर पर दर्ज था. चुनाव प्रचार में उनके साथ जयप्रकाश यादव ने भी सपा उम्मीदवार के तौर पर प्रचार किया. लेकिन जीत सीपी चंद को मिली. उन्होंने जयप्रकाश यादव को 1589 वोटों के अंतर से मात दी. बाद में सपा ने उनका निलंबन रद्द कर दिया था. 

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मार्च तक स्थानीय निकाय की विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होने हैं. विधान परिषद में अभी बीजेपी के पास बहुमत नहीं है. बहुमत हासिल करने के लिए वह सपा के जीते सदस्यों पर दांव लगा रही है. इसी साल हुए पंचायत चुनाव में सपा और बीजेपी में कड़ी टक्कर हुई है. आज जो सपा के एमएलसी बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनकी सदस्यता अगले साल मार्च में खत्म हो रही है. इस समय विधान परिषद में सपा के 48, बीजेपी के 36, बसपा के 6, कांग्रेस के 1, अपना दल (एस) के 1, शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) के 2, निर्दलीय 1 और निषाद पार्टी का 1 सदस्य है. एक सीट अभी खाली है. 

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस के कितने MLA-MLC बदल चुके हैं पाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget