एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, पार्टी के कई MLC बीजेपी में हुए शामिल

बीजेपी के प्रदेश के मुखिया स्वतंत्र देव ने कहा कि रविशंकर सिंह के आने से बलिया में सपा को तगड़ झटका लगेगा और सीपी चंद के आने से पार्टी मजबूत होगी.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. सपा के चार एमएलसी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी का दावा है कि इन विधान परिषद सदस्यों के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी, साथ ही आने वाले चुनाव में इसका सीधा फायदा मिलेगा.

इन एमएलसी ने ज्वॉइन की बीजेपी
आज अखिलेश यादव की पार्टी के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने बीजेपी का दामन थामा है. इन सभी MLCs ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की. इस दौरान स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा के वफादार साथी रहे नरेंद्र भाटी के जुड़ने से बीजेपी को मजबूती मिलेगी और सूबे में सपा और कमजोर होगी. 

'पार्टी को मिलेगी मजबूती' 
बीजेपी के प्रदेश के मुखिया स्वतंत्र देव ने कहा कि रविशंकर सिंह के आने से बलिया में सपा को तगड़ झटका लगेगा और सीपी चंद के आने से पार्टी मजबूत होगी. साथ ही रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की ताकत बढ़ेगी. अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नही आएगी. बीजेपी में शामिल हुए सदस्य और लोगों को सपा से बीजेपी में लाने की चिंता करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि जैसे कोरोनाकाल में अखिलेश आराम कर रहे थे अभी भी आराम करें. 

कई नेताओं को ज्वॉइन करने का था प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार ज्वाइनिंग कमेटी के पास  सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित कई बड़े नेताओं को बीजेपी में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था. वहीं समिति ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू सहित दस एमएलसी के बीजेपी में शामिल करने की मंजूरी दे दी थी.

दयाशंकर पांडे ने निभाई अहम भूमिका
सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी है. बीजेपी ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सहमति दे दी है. सपा के सदस्यों को बीजेपी में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका बताई जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के बीजेपी में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगेगा. वहीं, बीजेपी को इन सदस्यों के प्रभाव वाले क्षेत्र में फायदा होगा. 

पार्टी बदल रहे नेता
बता दें कि चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है पार्टियों में दूसरी पार्टी को अपने पाले में लाने की होड़ मे लग गई है. नेता भी अपने राजनीतिक फायदे को देखते हुए पार्टी का दामन थाम रहे हैं.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में रोजगारों को लुभाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस, अखिलेश के बेरोजगारी भत्ते को योगी आदित्यनाथ किया बंद

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव में 239 से 245 सीटें जीत सकती है बीजेपी, लगातार दूसरी बार सीएम बन सकते हैं योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget