एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और बसपा को बीजेपी ने झटका दिया है. कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली.

रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ की सगड़ी सीट से बहुजन समाज ​पार्टी की विधायक वंदना सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली.

चुनाव में टिकट पर खुलकर कुछ नहीं बोले स्वतंत्र देव सिंह

इन दोनों विधायकों को बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं. एक अखिलेश यादव और डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए. दोनों दलित और शोषित लोगों के बीच में काम करती हैं.''

Aditi Singh On Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का हमला, जानिए क्या कहा

अदिति सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर 2017 का यूपी विधानसभा का चुनाव जीता था. वह रायबरेली सदर सीट से जीती हैं. पिछले काफी समय से अदिति सिंह का कांग्रेस से रिश्ता खराब चल रहा है. वह कई मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना कर चुकी हैं. वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ करती रहती हैं. अदिति सिंह का नाम 2017 के विधानसभा चुनाव में एक लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले विधायकों की सूची में शामिल हैं.

वहीं बीजेपी की सदस्यता लेने वाली वंदना सिंह आजमगढ़ की सगड़ी सीट से बसपा के टिकट पर जीती थीं. उन्होंने सपा के जयराम सिंह पटेल को हराया था. वंदना सिंह के पति सर्वेश सिंह उर्फ सीपू 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. वो बसपा के मलिक मसूद को हराकर विधायक बने थे. वो 2010 में बसपा में शामिल हो गए थे. वो 2012 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर सपा के दुर्गा प्रसाद से हार गए थे. इससे पहले बसपा के 6 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. 

बीजेपी कार्यालय में आयोजित समारोह में स्वतंत्र देव सिंह से इन विधायकों को चुनाव में टिकट देने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया. 

राम मंदिर निर्माण के लिये कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह आगे आईं, चंदे में दिये 51 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget