एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का योगी आदित्यनाथ पर हमला, जानिए क्या-क्या कहा

UP Election 2022: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अन्य पार्टियां का समर्थन मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में विधानसभा चुनाव के 6वें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही हैं. वहीं कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को गोण्डा पहुंचे. उन्होंने पार्टी कार्यालय कांग्रेस भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान टिकट बंटवारे पर भी चर्चा हुई. 

कांग्रेस का किस पार्टी से है गठबंधन

पत्रकारों से बातचीत में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कहा कि कांग्रेस का किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अन्य पार्टियां का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जहां हम चुनाव लड़ेंगे वहां जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए लड़ेंगी.

UP Election 2022: चुनाव लड़ने को लेकर आरपीएन सिंह का बड़ा बयान, पत्नी सोनिया सिंह पर दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर विपक्षियों मानसिकता पर पर निशाना साधा था, 'करे न धरे तरर्कश पहने फिरे.' नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने योगी की मानसिकता पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा, ''मुझे योगी जी की मानसिकता पर तरस आता है नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार है मैदान में आने का, यह तो संवैधानिक अधिकार है क्या आप इस देश के संविधान को मिटाना चाहते हो जो इस देश का नागरिक से वह मैदान में आने का हकदार है क्या आप उनको भी रोकना चाहते हो, मुझे आपकी मानसिकता और सोच पर तरस आता है.''

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं डॉक्टर कफील खान, बोले- कई दलों से बात चल रही है

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अभी जो डरपोक लोग हैं, वह भागेंगे और भाग जाएं शामिल करने के लिए तो पूरा मीडिया हमको भी दूसरे पार्टी में शामिल कर रहा था, जब पूरी बात होगी तब पूरी बात की जाएगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी भी 300 व 400 पार जीत के दावे कर रही हैं, जब दो ही पार्टियां 600 सीट जीत जाएंगी तो और पार्टियां क्या करेंगी, विधानसभा में 403 ही सीटे हैं, जब सब पार ही जा रहे हैं तो फिर नदिया के पार चले जाएं बस दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget