एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बिजनौर में पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी बसपा, जानिए यहां से क्या है मायावती का रिश्ता

UP Election 2022: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा के मलूक नागर जीते थे. वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट के तहत आने वाली सभी विधानसभा सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं.

बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें बिजनौर सीट भी शामिल है. वहां से बसपा के मलूक नागर ने बीजेपी के राजा भारतेंद्र सिंह को हराया था. बसपा प्रमुख मायावती पहली बार संसद के लिए बिजनौर सीट से ही 1989 में चुनी गई थीं. आइए जानते हैं कि 2019 के चुनाव में बसपा ने बिजनौर के विधानसभा क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन किया था.  

बिजनौर ने ही सबसे पहले मायावती को भेजा संसद 

बिजनौर लोकसभा सीट के तहत आने वाली विधानसभा सीटों के नाम हैं- पुरकाजी, मीरापुर, बिजनौर, चांदपुर और हस्तीनापुर. बीते लोकसभा चुनाव में बसपा ने मलूक नागर, बीजेपी ने राजा भारतेंद्र सिंह और कांग्रेस ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को टिकट दिया था. काग्रेस में आने से पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा के बड़े नेता हुआ करते थे. 

UP Election 2022: यूपी में चुनाव से पहले आधी आबादी पर पूरा जोर, सभी पार्टियों की महिलाओं को अपने पाले में लाने की कोशिश

पुरकाजी विधानसभा सीट पर बसपा को 1 लाख 13 हजार 435, बीजेपी को 93 हजार 999, कांग्रेस को 4 हजार 189 वोट मिले थे. वहीं मीरापुर में बसपा को 1 लाख 16 हजार 903, कांग्रेस को 2 हजार 885, बीजेपी को 87 हजार 772 वोट मिले थे. वहीं बिजनौर में बसपा को 1 लाख 23 हजार 782, बीजेपी को 1 लाख 6 हजार 380, कांग्रेस को 4 हजार 901 वोट मिले थे. चांदपुर में बसपा को 95 हजार 974, बीजेपी को 95 हजार 923, कांग्रेस को 9 हजार 774 वोट मिले थे. वहीं हस्तीनापुर में बसपा को 1 लाख 9 हजार 730, बीजेपी को 1 लाख 3 हजार 987 और कांग्रेस को 3 हजार 950 वोट मिले थे. 

विधानसभा सीटों पर किसे मिली बढ़त

इस चुनाव में बसपा ने बिजनौर की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बढत बनाई थी. इन 5 में से 4 सीटों पर उसे 1 लाख से अधिक वोट मिले थे. वहीं बीजेपी केवल 3 सीटों पर ही 1 लाख से अधिक वोट ला पाई थी. लेकिन सबसे करीबी मुकाबला चांदपुर में हुआ था, जहां बसपा और बीजेपी को मिले वोटों का अंतर केवल 71 वोटों का था. 

UP Election 2022: भागवत-मुलायम की तस्वीर से सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, कांग्रेस ने साधा निशाना

आइए अब देखते हैं कि इन विधानसभा सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने किसे हराया था. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पुरकाजी सीट पर बीजेपी के प्रमोद उतवाल ने कांग्रेस के दीपक कुमार को 11 हजार 253 वोटों के अंतर से हराया था. मीरापुर सीट पर बीजेपी के अवतार सिंह भड़ाना ने सपा के लियाकत अली को 193 वोट से हराया था. बिजनौर सीट पर बीजेपी की सुची ने सपा की रुचि वीरा को 27 हजार 281 वोट के अंतर से हराया था. चांदपुर सीट पर बीजेपी के कमलेश सैनी ने बसपा के मोहम्मद इकबाल को 35 हजार 649 वोट के अंतर से हराया था. वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हस्तीनापुर सीट पर बीजेपी के दिनेश खटीक ने बसपा के  योगेश वर्मा को 36 हजार 62 वोट से हराया था. 

विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम बताते हैं कि सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. वहीं इन 5 सीटों में से 2 पर बसपा, 2 पर सपा और 1 सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget