एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना, मुलायम सिंह और आरएसएस को लेकर कही बड़ी बात

UP Election: बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह और आरएसएस को लेकर भी बड़ी बात कही है.

UP Election 2022: उन्नाव में बसपा की एक जनसभा हुई है. जनसभा को बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए बीजेपी और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बता कर राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है. उन्होंने कहा कि यूपी में अगर कानून का राज चाहिए तो 'बहनजी' की सरकार बनानी होगी. बसपा सरकार में विकास प्राथमिकता होती है इस बार सरकार बनने पर सबसे पहले युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा.

मुलायम सिंह और आरएसएस को लेकर कही बड़ी बात

बता दें उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को चौथे चरण में मतदान होना है. बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने आज उन्नाव की सफीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट में एक जनसभा की. इस दौरान बसपा सरकार में मंत्री रहे ब्राह्मण नेता नकुल दुबे भी मौजूद रहे. बसपा महासचिव सतीश चंद्र चंद्र ने कहा कि 'बहनजी' की सरकार में कानून का राज चलता है. कोई भी हो, दोषी है तो उसे सख्त सजा मिलती है. सपा सरकार आते ही चारों तरफ गुंडाराज, दंगे शुरू हो जाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया. सपा की तरह बीजेपी भी दंगे कराती है. सपा व बीजेपी वाले मिले हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने RSS प्रमुख के साथ मुलाकात कर तय किया है कि चुनाव कैसे लड़ना है.  सपा व BJPएक ही सिक्के के दो पहलू हैं. 

उन्होंने कहा कि 10 मार्च को बीजेपी की विदाई हो रही है. डर इस बात का है इनको है कि बहन मायावती की सरकार आ रही है. 20 हजार करोड़ मीडिया में खर्च किये, इस पैसे से अस्पताल बन सकते थे, स्कूल खुल सकते थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी में विकास की सोच नहीं है.  बसप ने 11 यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया.  दिव्यागों के लिए एक मात्र यूनिवर्सिटी मायावती ने बनवाई. बीजेपी सरकार ने नौकरी नहीं दी, बहनजी ने 23 लाख युवाओं को नौकरी दी. बसपा सरकार बनने पर पहला काम युवाओं को नौकरी देंगे.  BJP सरकार झूठ बोलकर वोट लेती है.  NCRB की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर दो घंटे में एक रेप हो रहा है. 

बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने आरोप लगाया कि CM कार्यालय से निर्देश है कि अभी और इनकाउंटर होने हैं. निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को देश के अपने चुनिंदा लोगों को देने का काम किया.  बैंक बेच दिया, रेलवे स्टेशन बेच रहे हैं. लखीमपुर में किसानों को BJP ने रौंदने का काम किया. लखीमपुर के आरोपी को 4 माह में ही बेल मिल गई और लेकिन खुशी दुबे को बेल नहीं दी जा रही. बसपा सरकार बनने पर यूपी में किसानों के लिए काले कानून लागू नहीं होने देंगे. बसपा सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर की जाएगी. चुनाव के समय बीजेपी आपके पैसे से ही राशन दे रहे हैं. 'बहनजी' की सरकार में नौकरी देने का काम करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता दलितों को घरों में खाना खाने का ढोंग करते हैं, इनका खाना पांच सितारा होटल से आता है. सतीश चंद मिश्रा ने अंत में 23 फरवरी को मतदान जरूर करने की अपील की उन्होंने कहा कि आपकी एक वोट से सरकार का चुनाव होता है. 

इसे भी पढे़ं:

चुनाव प्रचार खत्म, 20 फरवरी को UP में 59 और पंजाब में सभी 117 सीटों पर वोटिंग, अखिलेश यादव भी मैदान में

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बोले- राशन और नमक बांटकर जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी कर रही है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget