एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : गाजियाबाद में बसपा ने बदला अपना कैंडिडेट, जानिए क्यों बदला उम्मीदवार और किसे मिला टिकट

UP Election 2022 : गाजियाबाद विधानसभा सीट पर बसपा ने पहले सुरेश बंसल को उम्मीदवार बनाया था. उनके बीमार पड़ने की वजह से पार्टी ने एक दिन पहले बीजेपी छोड़कर आए केके शुक्ल को टिकट दे दिया है.

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गाजियाबाद में अपने एक उम्मीदवार को बदल दिया है. बसपा ने पहले सुरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया था. अब उनकी जगह पर कृष्ण कुमार शुक्ल को टिकट दिया गया है. शुक्ल एक दिन पहले ही बीजेपी (BJP) छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं. वो गाजियाबाद में बीजेपी के पुराने नेता थे.

बसपा ने गाजियाबाद में क्यों बदला उम्मीदवार

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह फैसला बंसल के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है. बंसल 2012 में गाजियाबाद से बसपा के टिकट पर जीते थे. बसपा ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से उम्मीदवार भी बनाया था. उस समय बसपा का समाजवादी पार्टी से समझौता था. बंसल को बीमार पड़ने पर 13 जनवरी को कौशांबी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था. वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. 

बसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा कि बंसल अस्वस्थ हैं. उनकी जगह पर केके शुक्ल विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. मायावती के जन्मदिन पर पार्टी ने पहले चरण के जिन 53 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी उनमें बंसल का भी नाम शामिल था. इस लिस्ट में बंसल के अलावा गाजियाबाद जिले की लोनी सीट से हाजी अकील चौधरी, हाजी अयूब इदरीश को मुरादनगर और डॉक्टर पूनम गर्ग को मोदीनगर से टिकट दिया गया था. 

UP Election 2022: BSP ने पहली लिस्ट में बचे उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, इन्हें मिला टिकट

केके शुक्ल ने क्यों छोड़ी बीजेपी

गाजियाबाद से बसपा के उम्मीदवार बनाए गए केके शुक्ल पिछले करीब 3 दशक से बीजेपी में थे. इस दौरान वो पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे. लेकिन सोमवार को उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से वो नाराज थे.  उन्होंने कहा कि 27 साल पार्टी की सेवा करने के बाद भी उनके जिले को उतना महत्व नहीं दिया गया. उन्होंने बताया कि शैक्षिणक संस्थानों का मामला हो या पानी की सप्लाई का या इंफ्रास्ट्रक्टचर मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी लेकिन मेरी विधानसभा को पिछले 5 साल में कुछ नहीं मिला. ऐसे में मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था.  

UP Election 2022: बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग पर अपना दल चीफ अनुप्रिया पटेल ने दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. इनमें गाजियाबाद जिला भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget