एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा को झटका, नरेंद्र भाटी, सीपी चंद समेत 4 MLC ने BJP का थामा दामन

UP Assembly Election 2022: सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विधानपरिषद के 4 सदस्यों ने आज समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया. इस मौके पर नेताओं ने सपा पर हमला बोला.

UP Assembly Election 2022: चुनावी मौसम में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. विधानपरिषद के 4 सदस्यों यानी एमएलसी ने आज सपा का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. पश्चिमी यूपी से नरेंद्र भाटी, बलिया से रविशंकर सिंह, गोरखपुर से सीपी चंद और जालौन से एमएलसी रमा निरंजन ने अपने पति आरपी निरंजन के साथ बीजेपी की सदस्यता ली. बीजेपी कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे. 

इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आज की रात अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी. उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि जैसा कोरोना काल में आराम किया वैसे अब भी करें. उन्होंने 4 एमएलसी के आने से पार्टी का कद बढ़ने और मजबूत होने का भरोसा जताया. उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की पीठ थपथपाई. बीजेपी में शामिल होने के बाद एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि नेताजी अब पार्टी से अलग थलग हो गए हैं. उन्होंने क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 4-6 लोग मिलकर चलानेवालों की पार्टी ज्यादा मजबूत नहीं होती. 

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सियासत पर कहा कि सरकारें आती जाती हैं. अखिलेश ने आगरा एक्सप्रेस वे बनाया, जहाज भी उतारे, अच्छी बात. उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का भी सपना देखा होगा. नरेंद्र भाटी ने काम पूरा होने पर अखिलेश को बीजेपी का आभार जताने की सलाह दी. कार्यक्रम में एमएलसी सीपी चंद ने दावा किया कि जनता बीजेपी के साथ खड़ी है और राजनैतिक व्यक्ति होने के नाते जनभावना का सम्मान करता हूं. प्रदेश, देश के सवाल पर बीजेपी से जुड़ने की कोई हमारी कोई शर्त नहीं. गाजीपुर में अखिलेश की रैली पर सीपी चंद ने तंज कसा की रैली वाली भीड़ वोटों में तब्दील नहीं होती.

एमएलसी रमा निरंजन ने बीजेपी के कोरोना काल में काम की सराहना की. रमा निरंजन के पति आरपी निरंजन ने कहा कि सपा में काम करने वालों की पूछ नहीं. पार्टी में चाटूकारों की बात सुनी जाती है. उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड में सैकड़ों बैकवर्ड नेता महीने भर के अंदर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कहा कि कार्यक्रम में नारे लगाने वालों की संख्या देखिए समझ जाएंगे किसने बनवाया. एमएलसी रविशंकर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बीजेपी का था, है और रहेगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पूरा कराने का काम योगी जी ने किया है, अखिलेश का योगदान सिर्फ घोषणा करने तक था.

अखिलेश पर हमलावर रविशंकर ने कहा कि सपा की नीतियों, अखिलेश के कुशासन से सब खफा थे. उनके यादव प्रेम से स्वर्ण समाज में बहुत नाराजगी थी. गाजीपुर में सपा सुभासपा की रैली पर उन्होंने हमला बोला और कहा कि ओपी राजभर को सब जानते हैं, आज सेटिंग होने पर बीजेपी में आ जाएंगे. उन्होंने चुनौती दी कि अगर ओपी राजभर अकेले लड़ें तो अपनी सीट बचा नहीं पाएंगे. रविशंकर ने दावा किया कि सपा छोड़ बीजेपी में बहुत जल्द 15 लोग और आने वाले हैं.

सपा के खेमे में सेंधमारी की बात करें तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है. दयाशंकर सिंह ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न दलों के 100 लोगों की सूची दी है. आनेवाले दिनों में कई विधायक, एमएलसी, बड़े नेताओं को शामिल कराने पर मंथन हो चुका है. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रमों में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे.

AIMIM Chief: असदुद्दीन ओवैसी ने वसीम रिजवी की विवादित किताब के खिलाफ हैदराबाद पुलिस आयुक्त से की शिकायत

Smog Tower in Noida: तीन करोड़ की लागत से बना नोएडा में स्मॉग टॉवर, सुधर सकती है दिल्ली की एयर क्वालिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget