एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले अपना दल ने उठाया पिछड़ी जातियों का मुद्दा, ओबीसी के लिए क्या-क्या चाहती हैं अनुप्रिया पटेल

UP Election 2022: अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंन जिस जातिगत समीकरण को आकार दिया, उसने एनडीए को एक के बाद एक तीन चुनावों में भारी जीत दिलाई.

अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख और केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए और अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग की है. उनका कहना है कि प्रदेश का राजनीतिक इतिहास बताता है कि उत्तर प्रदेश में जिस पार्टी या गठबंधन को ओबीसी का समर्थन मिलता है, वही सत्ता में आता है. अनुप्रिया पटेल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का समय बाकी रह गया है.

अमित शाह की तारीफ में क्या-क्या कहा?

अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए. न्यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में पटेल ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने जिस जातिगत समीकरण को आकार दिया, उसने एनडीए को एक के बाद एक तीन चुनावों में भारी जीत दिलाई.

UP Election 2022: सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- 'बबुआ' अब भी बचपन की तरह स्मार्टफोन पर खेलते हैं गेम

उन्होंने कहा, ''अमित शाह जी ने सभी जातियों खासतौर से ओबीसी को उचित स्थान देकर जातियों का एक गुलदस्ता बनाकर उत्तर प्रदेश में बहुत खूबसूरती से काम किया.'' पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाताओं के बीच राजग की अच्छी स्थिति है. उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे.''

अपना दल (एस) ने 2017 में कितनी सीटें जीतीं?

अपना दल (एस) ने 2017 के विधानसभा चुनाव में नौ सीट जीती थीं. पार्टी ने तीन चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़े हैं. ओबीसी उम्मीदवारों को और टिकट दिए जाने की पैरवी करते हुए पटेल ने कहा, ''अगर आप राजनीतिक दलों के चुनावी प्रदर्शन तथा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का इतिहास देखें तो पाएंगे कि ओबीसी का जिस पार्टी और गठबंधन की ओर झुकाव होता है वह राज्य में सत्ता में आता है.''

Piyush Jain Lifestyle: पीयूष जैन के घर मिले कैश से पड़ोसी भी हुए हैरान, जानें कैसा है 'कन्नौज के कुबेर' का लाइफस्टाइल

पटेल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी ओबीसी को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा समाज के हाशिये पर पड़े वर्गों की ओर बहुत संवेदनशील रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप सच में सामाजिक न्याय चाहते हैं तो ओबीसी को अधिक प्रतिनिधित्व देना चाहिए खासतौर से उत्तर प्रदेश में, जहां उनकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा रहता है. बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे पर अपना दल की नेता ने कहा कि वह अभी कोई संख्या नहीं बता सकतीं लेकिन दोनों दल एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और बातचीत चल रही है. 

अनुप्रिया पटेल कुर्मी बिरादरी की हैं, जो ओबीसी में आती है. पटेल जाति आधारित जनगणना की पक्षधर रही हैं. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर खुलकर कभी नहीं बोलती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget