एक्सप्लोरर

UP Election 2022: एक उम्मीदवार ऐसा भी जिसके पास संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है, कौन हैं वो और कहां से लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022: विजय कुमार गौतम ने हलफनामे में अपनी संपत्ति शून्य दिखाई है. इसी सीट से चुनाव लड़ रहे सपा, बसपा और बीजेपी के उम्मीदवारों की संपत्ति सवा करोड़ से 6 करोड़ रुपये के बीच है. 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के चौथे चरण का मतदान आज हो रहा है. इस चरण में 59 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. इन सीटों पर कुळ 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 31 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. फतेहपुर की खागा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP)के उम्मीदवार विजय कुमार गौतम इसमें अपवाद हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति शन्य दिखाई है. 

मतदाताओं को लेकर क्या कहा

गौतम ने 'इंडियन एक्सप्रेस' अखबार से कहा कि मतदाता अब समझदार हो गए हैं. वो दिन गए जब मतदाताओं को खरीद लिया जाता था. अब लोग असली मुद्दों पर मतदान करते हैं. नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में गौतम ने अपनी संपत्ति शून्य दिखाई है. उनके पास न तो कोई चल संपत्ति है और न कोई अचल. इसी सीट से चुनाव लड़ रहे सपा, बसपा और बीजेपी के उम्मीदवारों की संपत्ति सवा करोड़ से 6 करोड़ रुपये के बीच है. 

UP Election 2022: बाराबंकी में प्रधानमंत्री मोदी बोले- पहले की सरकारों ने बेटियों की दिक्कतों पर मूंद ली थीं आंखें, छेड़ते थे मनचले

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए 2017 में हुए चुनाव में जीते 403 उम्मीदवारों में से 322 करोड़पति थे. गौतम का कहना है कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे अन्य दलों के उम्मीदवारों की तुलना में उनका चुनाव प्रचार सभ्य था. वो कहते हैं कि लोग उन्हें जानते हैं. उनके समर्थकों ने अपने सामर्थ्य के मुताबिक मदद की है. उन्होंने बताया कि इस तरह से उन्होंने करीब 3 लाख रुपये प्रचार के लिए जुटाए. 

बसपा छोड़कर आए हैं आम आदमी पार्टी में

वो कहते हैं, '' मैंने तीन साल तक बसपा के लिए काम किया. बाद में लोग शिक्षा और स्वास्थ्य पर अरविंद केजरीवाल के नजरिए की बात करने लगे. इसके बाद मैंने आप में जाने का फैसला किया. जब चुनाव आया तो लोगों ने मेरा समर्थन करने का फैसला किया. वो जानते हैं कि मेरे पास कुछ नहीं है. लोग बदलाव चाहते हैं. यह उन्हें केजरीवाल के नजरिए में नजर आ रहा है.''

UP Election: 'मन की बात' के जरिए BJP की बूथ जीतने की तैयारी, जेपी नड्डा ने बनाई ये रणनीति

तीन बच्चों के पिता गौतम बताते हैं कि वो अपने खेतों में काम करके वो अपना गुजर-बसर करते हैं. ये खेत उनके पिता के नाम पर हैं. इस चुनाव में जीत की संभावना के सवाल पर वो कहते हैं कि जब आप बीज बोते हैं, उसी दिन आप फल की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.इसमें समय लगता है. उन्हें उम्मीद है कि 20 हजार लोग उनके पक्ष में मतदान करेंगे. 

राजनीति में आने का लक्ष्य क्या है

राजनीति में आने के सवाल पर गौतम कहते हैं कि कॉलेज के समय से ही राजनीति उनके बहुत करीब थी. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान एक विषय राजनीति शास्त्र भी था. वो कहते हैं कि मैं दूसरे काम भी कर सकता था लेकिन राजनीति ही वो जरिया है जिससे समाज को  अन्याय से बचाकर पिछड़े समुदायों को राहत दी जा सकती है. स्कूल बनवाकर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर यह किया जा सकता है. उनका लक्ष्य भी यही है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget