एक्सप्लोरर

UP Election: 'मन की बात' के जरिए BJP की बूथ जीतने की तैयारी, जेपी नड्डा ने बनाई ये रणनीति

Gorakhpur: गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की और इस क्षेत्र में आने वाली सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की.

JP Nadda Meeting With BJP Workers: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व से लेकर बूथ स्‍तर तक का कार्यकर्ता भी जी-जान से जुटा हुआ है. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ में पहुंचकर गोरखपुर जिला (Gorakhpur) और महानगर के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्‍त बैठक की और सभी सीटों पर जीत को लेकर मंथन भी किया. उन्‍होंने पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि वे भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं. 

बीजेपी की जीत की रणनीति बनाई
गोरखपुर के टाउनहाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने यहां हर विधानसभा सीट को लेकर पूरी जानकारी ली और जाना कि इन सीटों को जीतने के लिए क्या-क्या कोशिशें की जा रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत की विजय रणनीति बनाई.
 
कार्यकर्ता करेंगे हर घर में संपर्क
इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी 27 फरवरी को होने वाले पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को बूथ विजय अभियान के रूप में लेना है. प्रत्येक बूथों पर कम से कम 200 लोगों की संख्या में मन की बात सुनेंगे, तो निश्चित रूप से हम जनपद के सभी विधानसभाओं को बहुत ही आसानी से रिकॉर्ड मतों के साथ जीत जाएंगे. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में घर-घर जाने की आवश्यकता है. कोई भी घर छूटने नहीं पाए. एक-एक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें.
 
चुनाव को लेकर कही ये बात
भाजपा की टीम में ऊर्जा भरते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव केवल सिर्फ विधायक बनाने का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और देश के भविष्य का चुनाव है. इसी टीम ने 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि पहले से भी बेहतर परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलेगी और योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के मिशन को पूरा करेंगे.
 
बीजेपी के कई बड़े नेता रहे शामिल
बीजेपी की इस बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये. बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद राज्यसभा शिव प्रताप शुक्ला, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत बीजेपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget