एक्सप्लोरर

UP Election: नितिन अग्रवाल ने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद से दिया इस्तीफा, समाजवादी पार्टी भी छोड़ी

UP Elections: यूपी चुनाव से पहले यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके साथ ही यूपी के विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव से पहले यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके साथ ही यूपी के विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी द्वारा समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया था. डिप्टी स्पीकर के चुनाव में नितिन अग्रवाल को 304 वोट मिले. वहीं नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले. इस चुनाव के लिए बीजेपी ने जहां सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को समर्थन दिया था तो सपा ने पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा को मैदान में उतारा.

साल 2007 में राजेश अग्रवाल बने थे डिप्टी स्पीकर

यूपी विधानसभा को लगभग 14 साल बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष मिला था. आखिरी बार साल 2007 में राजेश अग्रवाल यूपी विधानसभा के आखिरी डिप्टी स्पीकर थे. उसके 14 साल बाद यूपी में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के लिए चुनाव हुआ था. इसके लिए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र भी बुलाया गया था.

अपर्णा यादव ने भी छोड़ा सपा का साथ

बता दें कि आज समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा सिंह यादव बीजेपी में शामिल हो गईं. उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलें चल रही थीं. जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. 

ये भी पढ़ें :-

मुलायम की बहू को टिकट देने से क्यों कतरा रही है बीजेपी? अपर्णा के आने से बीजेपी खुश और जाने से सपा भी खुश

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget