एक्सप्लोरर

गाजियाबाद सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान, BJP के गढ़ में इतिहास दोहरा पाएगी सपा

UP Assembly Bypolls 2024: गाजियाबाद सीट पर 20 साल बाद उपचुनाव हो रहा है. तब सपा ने ये उपचुनाव जीता था. लेकिन तब से यहां की सियासत बहुत हद तक बदल चुकी है.

UP Assembly Bypolls 2024 Date: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है. गाजियाबाद सीट भी उन दस सीटों में शामिल हैं जिस पर उपचुनाव होना है. इस सीट पर बीजेपी का खासा प्रभाव रहा है. यहां से भाजपा के अतुल गर्ग विधायक थे. लेकिन उनके सांसद बनने के बाद गाजियाबाद सीट खाली हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग है.

गाजियाबाद सीट पर 20 साल बाद उपचुनाव हो रहा है. तब सपा ने ये उपचुनाव जीता था. लेकिन तब से यहां की सियासत बहुत हद तक बदल चुकी है. इस सीट पर बीजेपी पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई है. पिछले 20 सालों में सपा यहां से चुनाव जीत नहीं पाई है. साल 1991 के बाद से गाजियाबाद सीट पर 6 बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस, एक बार सपा और एक बार बसपा चुनाव जीत पाई है. 

इंडिया गठबंधन देगा कड़ी टक्कर!
2024 के चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मिलकर चुनाव लड़ा था और बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा ने पांच लाख वोट हासिल किए थे. इस बार भी इंडिया गठबंधन बीजेपी को चुनौती देने की कोशिश करेगा. वहीं बीजेपी में भी प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट है. 

गाजियाबाद सीट पर 80 हजार दलित, 55 हजार ब्राह्मण, 45 हजार पिछड़े, 35 हजार वैश्य, 35 हजार मुस्लिम और 25 हजार ठाकुर मतदाता है. 

उधर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सभी जगह अकेले ही चुनाव लड़ेगी. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आज महाराष्ट्र तथा झारखंड के विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा की रिक्त 10 सीट में नौ के लिए उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई.बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत.' उन्होंने कहा, 'चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार निर्वाचन आयोग पर ही है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News:योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
UP News: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
यूपी: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget