एक्सप्लोरर

UP: शिवपाल यादव के बयान पर अरुण राजभर का पलटवार, बोले- 'चाचा जहां से जलील हुए वहीं चले गये'

Arun Rajbhar : अरुण राजभर ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब तक शिवपाल सिंह सपा में शामिल नहीं हुए थे, तब तक सपाई उन्हें बीजेपी की बी टीम ही मानते थे. जिस सम्मान को हासिल करने गए थे वह नहीं मिल पाया.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने मंगलवार (4 जुलाई) को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'चाचा शिवपाल जहां से जलील हुए खुद अपना वजूद मिटाकर वहीं चले गये.' सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के पुत्र और पार्टी के राष्‍ट्रीय मुख्‍य प्रवक्‍ता अरुण राजभर (Arun Rajbhar) ने मंगलवार को शिवपाल के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'चाचा श्री शिवपाल यादव जी अपना एक पीएसपीएल (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नाम की दुकान खोलकर बैठे थे, चल नहीं पायी तो बंद कर दिये, खुद वजूद अपना मिटाकर जहां से जलील हुए वहीं चले गये.''

राजभर ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'जब तक सपा में नहीं शामिल हुए थे चाचा श्री शिवपाल यादव जी, तब तक सपाई उनको बीजेपी का 'बी टीम' ही मानते थे और सम्मान दूसरे जगह दिलाने के लिए चिट्ठी लिखते थे, जिस सम्मान को लेने गये आज तक वह सम्मान नहीं मिल पाया, न मिलेगा.' इसी ट्वीट में राजभर ने समाजवादी पार्टी का पिछले वर्ष 22 जुलाई का एक ज्ञापन भी साझा किया. जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के बाद चाचा-भतीजा (शिवपाल सिंह यादव- अखिलेश यादव) के बीच टकराव तेज होने के बाद, सपा ने ज्ञापन जारी करके कहा था 'माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं.'

मुलायम सिंह के निधन के बाद मतभेद हुए खत्म- अरुण राजभर

उन दिनों चाचा-भतीजा के बीच काफी टकराव था, लेकिन सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दोनों के बीच मतभेद खत्म हुए. दोनों में नजदीकी बढ़ी और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार में जमकर मेहनत की. डिंपल रिकार्ड मतों से जीत गयीं. इसके बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में जसवंत नगर से वह सपा के चिह्न पर ही विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं.

सुभासपा को लेकर शिवपाल यादव ने किया ये दावा

दरअसल शिवपाल यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान उनसे पूछा गया कि सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा के बहुत से विधायक उनके संपर्क में हैं. इस पर शिवपाल ने कहा, 'हम उन्हें अच्छी तरह जानते हैं. वह हमेशा से बीजेपी के सम्पर्क में रहे हैं. वह कभी बीजेपी से अलग थे ही नहीं. हमेशा बोलते ही रहते हैं और फिर जब चुनाव आते हैं तो उनकी दुकान फिर से चलनी शुरू हो जाती है.' शिवपाल यादव ने दावा किया कि वह राजभर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जहूराबाद (गाजीपुर) का सिर्फ एक बार दौरा करेंगे और राजभर को अगला चुनाव लड़ने के लिए नया विधानसभा क्षेत्र ढूंढना पड़ेगा.

सुभासपा बीते चुनावों में इनसे किया गठबंधन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने बीजेपी गठबंधन से मिलकर चुनाव लड़ा और उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में ओमप्रकाश राजभर समेत चार विधायक उनकी पार्टी के जीते. राजभर को मंत्री बनाया गया लेकिन कुछ ही समय बाद मतभेद के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा और फिर वह बीजेपी के विरोध में मुखर हो गये. 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने सपा से मिलकर चुनाव लड़ा और छह विधायक जीते. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजभर बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ खड़े हो गये और तबसे उनके बीजेपी से तालमेल की लगातार अटकलें चलती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- 'मुश्किलें ऐसी बढ़ी कि योग दिवस पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget