एक्सप्लोरर

यूपी में खेत तालाब योजना से किसानों को मिलेगा फायदा, शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, जानें प्रक्रिया

UP News: यह योजना किसानों के खेतों में छोटे तालाब बनवाने की सुविधा देती है, ताकि वे वर्षा जल का संचयन और गर्मियों में भी अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकें.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों के लिए एक बार फिर राहत की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों को सिंचाई की सुविधा देने और वर्षा जल के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब योजना को और मजबूत कर दिया है. इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में 37,403 खेत तालाब बनाए जा चुके हैं. वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो चुकी है, जिसमें किसान पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभ ले सकते हैं.

एक खेत तालाब की निर्धारित लागत ₹1,05,000 रखी गई है. इसमें सरकार ₹52,500 अनुदान के रूप में देगी, बाकी की राशि किसान को खुद वहन करनी होगी. किसान को बुकिंग के समय ₹1000 टोकन मनी भी ऑनलाइन जमा करनी होगी. योजना का आवेदन https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है.

किसानों के खाते में आएगा पैसा
इस योजना में मिलने वाला अनुदान दो किस्तों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा. लेकिन यह लाभ उन्हें तभी मिलेगा जब वे अपने खेत पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप या स्प्रिंकलर) पहले से लगवा चुके हों, या फिर इसका त्रिपक्षीय अनुबंध आवेदन के साथ जमा करें.

पंपसेट पर भी मिलेगा अलग से अनुदान
तालाब बनवाने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पंपसेट खरीदने पर भी 50% या अधिकतम ₹15,000 तक का अनुदान मिलेगा. इसके लिए अलग से पोर्टल खुलेगा. यह सुविधा केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिन्होंने पहले से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर ली है और खेत तालाब का निर्माण भी पूरा कर लिया है. किसान अपने जनपद के कृषि विभाग कार्यालय से योजना की पूरी जानकारी ले सकते हैं. आवेदन करने से लेकर अनुदान मिलने तक की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और ऑनलाइन होंगी.

योजना का उद्देश्य और लाभ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संकट को दूर करना, सिंचाई की लागत घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हर साल सूखे और असमय बारिश की वजह से किसानों को नुकसान होता है. खेत तालाब जैसी योजनाएं किसानों को जल संरक्षण के साथ-साथ स्मार्ट खेती की ओर बढ़ने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें: 'तुर्किए ने दुश्मनी तो नहीं निकाली', बाबा रामदेव ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे जताया साजिश का शक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने की पूजा, सामने आई खास तस्वीरें
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने की पूजा, सामने आई खास तस्वीरें
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी
देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget