एक्सप्लोरर

वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई

संस्कृत गुरुकुल के पांच छात्र टैंक की सफाई करने के लिए उसके अंदर उतरे थे. आशंका है कि जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए. पांच में से चार बच्चों की मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर चेतन विहार स्थित संस्कृत गुरुकुलम में पढ़ने वाले चार बच्चों की अचानक दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये बच्चे गुरुकुल में पानी के टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे. कुछ समय बाद चारों बेहोश हो गए. 

बेहोश हुए बच्चों को टैंक से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर चार बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक बच्चे का इलाज जारी है. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे. 

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति

एक के बाद एक चार छात्र टैंक में उतरे

हादसा महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ. मंगलवार की रात 10.00 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे. सबसे पहले एक छात्र नीचे गया लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया. दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर एक के बाद एक 4 छात्र टैंक में उतरे. वे सभी बेहोश हो गए. इससे गुरुकुलम में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मनु कटारे (20 साल), देवांश (17 साल), विशु (18 साल), और आर्यन (18 साल) को मृत घोषित कर दिया. रुद्राक्ष (18) की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मनु और देवांश मध्य प्रदेश के जबलपुर और विदिशा के रहने वाले थे, जबकि आर्यन कौशांबी व विशु मेरठ का निवासी था. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी छात्रों से ली.

हादसे के कारण और जिम्मेदार लोगों का पता लगा रही पुलिस

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि विद्यालय में करीब 12 फीट गहरा पानी का सबमर्सिबल टैंक था. उसमें बदबू आ रही थी, जिसे साफ करने के लिए गुरुकुल के 5 बच्चे टैंक में उतरे थे. संभवतः जहरीली गैस के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बच गया.

इसकी पूरी जांच की जा रही है कि हादसा क्यों और कैसे हुआ और गुरुकुल कौन चला रहा था. मुख्यमंत्री ने भी घटना का तत्काल संज्ञान लिया है. यह बेहद दुखद घटना है, पीड़ित परिवारों की पूरी मदद की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget