एक्सप्लोरर

यूपी में फिर हुआ रेल हादसा, अमरोहा में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

Amroha Rail Accident: अमरोहा में हुए रेल हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. यह हादसा अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रेल हादसा होने से टला है, यहां पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी ट्रेन के डब्बे उतरने के बाद हड़कंप मच गया. मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, जिसके बाद दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन की दोनों लाइन बंद हो गई है. जिसके बाद दिल्ली से लखनऊ तक के रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अमरोहा रेलवे स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सारी ट्रेनों के रूट बदले गए.

सूत्रों की मानें तो रास्ते में चल रही ट्रेनों को भी रोका गया है, इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. यह हादसा अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है. इस हादसे को लेकर एडीएम अमरोहा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अमरोहा में मालगाड़ी पलटी है और इसके 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. दो डिब्बों में केमिकल भरा है और कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पर तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई और मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं, जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं. मालगाड़ी पलटने का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया और तुरंत ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई. मालगाड़ी अप लाइन पर थी, जबकि पलटने के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं.

इससे पहले यूपी के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना हुई थी, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अबतक चार हो गई है, जबकि 31 लोग घायल हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे. गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा, ‘‘अब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी है और 32 घायल हैं. घायलों में से करीब छह की हालत गंभीर है.’’

शर्मा ने कहा, ‘‘मृतकों में राहुल (38), सरोज कुमार सिंह (31) तथा दो अज्ञात शामिल हैं. अज्ञात में से एक व्यक्ति का शव आज सुबह बरामद किया गया.’’ उन्होंने बताया कि गंभीर रूप घायल दो यात्रियों का उपचार लखनऊ के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है. आधिकारिक बयान में शर्मा ने कहा कि दुर्घटना के कुछ घंटों बाद बृहस्पतिवार रात जब चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 600 यात्रियों को एक विशेष ट्रेन से असम के लिए रवाना किया गया वह उस समय मनकापुर जंक्शन पर मौजूद थीं.

एजेंसी इनपुट के साथ

सावन माह के पहले सोमवार को लेकर आगरा में यातायात का बदला रूट, इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget