एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में मां बनी हैवान, पति से विवाद के बाद की 2 मासूम बेटियों की हत्या, खुद का भी रेता गला

Amroha Crime News: अमरोहा में एक भयावह घटना सामने आई है. यहां एक मां ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया है. कलयुगी मां ने पति से विवाद के बाद ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Amroha Today News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति से हुए विवाद के बाद एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी और इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया. गंभीर रूप से घायल हुई हत्यारोपी मां को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके की है.  

शबनम कांड के बाद खून के रिश्तों के कत्ल के लिए बदनाम अमरोहा में फिर एक बार खून के रिश्तों का कत्ल हुआ है. इस बार एक महिला अपने पति से गुस्से में हैवान बन गई. दुनिया में कोई भी मां का बच्चा अगर थोड़ा सा भी रो दे तो मां का कलेजा बाहर आ जाता है, लेकिन जुनून में बेदर्द हैवान बनी सोनिया ने अपनी कोख से पैदा दो बेटियों को ही मौत के घाट उतार दिया.

मां ने की हैवानियत की सारी हदें पार

घटना अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जहां सोनिया नामक महिला ने अपनी दो बेटियों, अनुष्का (8 वर्ष) और किट्‌टू (5 वर्ष), की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए अपनी गर्दन धारधार हथियार से काट ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल सोनिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जबकि दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 

पति के ड्यूटी जाते ही पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम 

मृतक मासूम बच्चियों का पिता कौपिन गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, जो हर शनिवार और रविवार छुट्टी पर अपने घर आता था और परिवार के साथ समय बिताता था. परिजनों के अनुसार, घटना के दिन सोमवार को सुबह ही कौपिन वापस ड्यूटी के लिए गुड़गांव रवाना हुआ था. उसके जाने से पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद ही सोनिया ने इस वारदात को अंजाम दिया.

पति को वीडियो कॉल कर दिखाया रेता हुआ गला 

सोनिया ने करीब 12:30 बजे पति कौपिन को वीडियो कॉल कर अपना जख्मी गला भी दिखाया, जिसे वह चाकू से रेत चुकी थी. यह देखकर कौपिन के होश उड़ गए और कौपिन ने अपने रिश्ते के भतीजे को फोन कर इसकी जानकारी दी. उधर, दोपहर में खेत से लौटी सोनिया की बहन सोनम ने घर में उसे लहूलुहान हालत में देखा तो उसकी चीख निकल गई.

पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज 

पुलिस ने पति की तहरीर पर सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. गुरुग्राम से लौटे नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव निवासी कौपिन ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे वह गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकला था. करीब सात बजे पत्नी सोनिया ने फोन करके गुरुग्राम पहुंचने के बारे में पूछा भी था. इसके बाद सोनिया ने करीब 12:30 बजे वीडियो कॉल की, जिसमें उसके गले पर खून दिखाई दे रहा था. सोनिया से कुछ बोला भी नहीं जा रहा था. यह देखकर कौपिन सहम गया. उसने रिश्ते के भतीजे को फोन किया और इसकी जानकारी दी.

सोनिया को लहुलूहान देख बहन के उड़े होश

उधर, सोमवार दोपहर में सोनिया की बड़ी बहन खेत से लौटी तो उसने बहन को लहुलूहान हालत में पड़ा देखा, जबकि सोनिया की दोनों बेटियां मृत पड़ी थी, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई. इस पर परिजन भी दौड़ कर मौके पर आए. वहीं, कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने सोनिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जाता है कि दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली की रहने वाली सोनिया से कौपीन की शादी हुई थी और सोनिया की बड़ी बहन सोनम की शादी कौपीन के बड़े भाई से हुई है.

क्या बोले अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद?

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि महिला ने दो बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. महिला का इलाज चल रहा है. परिजनों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था. उसका पति गुरुग्राम में नौकरी करता है, जो घर आया हुआ था. पति के घर से जाने के बाद महिला ने यह कदम उठाया. दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Agra: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस का दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से 2 की हालत गंभीर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget