एक्सप्लोरर

अमरोहा में प्रेमिका से मिलना पहुंचा आशिक, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी

Amroha News: मेला खत्म होने के बाद जब प्रेमी, प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया. मामला गरमाया तो गुरुवार को गांव में पंचायत बैठी जो करीब ढाई घंटे तक चली. 

यूपी के अमरोहा में सावन शिवरात्रि के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच छिपा था एक प्रेम प्रसंग जो कुछ ही घंटों में बन गया पूरे गांव की चर्चा का विषय. पूरी कहानी अमरोहा जनपद के आदमपुर इलाके में सावन शिवरात्रि के मेले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा में आ गया.

5 साल से चल रहे प्रेम संबंध का जब ग्रामीणों को पता चला तो प्रेम कहानी का अंत मंदिर में शादी के साथ हुआ. अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने 65 किलोमीटर दूर बाइक से पहुंचा.

मेले में युवती से मिलने पहुंचा थे प्रेमी

युवक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली निवासी 22 वर्षीय प्रेम सिंह उर्फ लाला के रूप में हुई है. वह सावन शिवरात्रि के मौके पर लगे मेले में अपनी प्रेमिका सावित्री से मिलने पहुंचा था.

मेला खत्म होने के बाद जब प्रेमी, प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया. मामला गरमाया तो गुरुवार को गांव में पंचायत बैठी जो करीब ढाई घंटे तक चली. 

पंचायत ने निर्णय लिया कि प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई जाए. इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी कराई गई. दोनों एक ही बिरादरी के हैं, जिससे शादी में किसी तरह की रुकावट नहीं आई.

बताया जा रहा है कि प्रेम कहानी की शुरुआत 5 साल पहले हुई थी जब प्रेमिका की बहन की शादी प्रेमी के गांव में हुई थी. उसी शादी में दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ता गया.

गांव वालों ने किया प्रेम कहानी का अंत

अब इस प्रेम कहानी का अंत गांववालों की मौजूदगी में विवाह के साथ हुआ. खास बात यह है, की दोनों एक ही बिरादरी से थे. प्यार की मंज़िल क्या होती है, कई बार ये सवाल कहानियों में पढ़ा जाता है या फिल्मों में देखा जाता है.

लेकिन अमरोहा में ये हकीकत बनकर सामने आया. एक आशिक 65 किलोमीटर दूर से सिर्फ अपनी प्रेमिका से मिलने अमरोहा आदमपुर में लगे शिवरात्रि के मेले में आया, मगर जब गांव वालों की नज़र पड़ी, तो ये प्रेमिका से मुलाकात एक अनोखी शादी में तब्दील हो गई.

Input By : MOHD HARISH
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget