एक्सप्लोरर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पेट में डाला था तेजाब

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में अपने ही पति की हत्या करने के बाद एक पत्नी ने दूसरे जिले में शव को फेंक दिया वहीं मृतक के पेट मे तेजाब भरा हुआ था.

अलीगढ़ में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद पत्नी के द्वारा म्रतक का पेट फाड़ कर उसमें तेजाब डाल दिया जिससे शव जल्दी गल जाए शव में कीड़े पड़ जाने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी लेकिन चप्पलों और अन्य कपड़ों से शव की शिनाख्त की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

पूरे मामले पर एक नजर

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा के गांव धनसारी का का रहने वाला 28 वर्षीय यूसुफ पुत्र भूरे खां रोज़गार के लिए स्थानीय मंडी में पल्लेदारी करता था. करीब नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी अलीगढ़ के मडराक कस्बे की रहने वाली तबस्सुम से हुई थी.

दंपति के दो बेटे छह वर्षीय असलम और चार साल के अदनान हैं. परिवार के सदस्यों के अनुसार, यूसुफ बेहद शांत स्वभाव का था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.

काम पर जाने के बाद वापस नहीं आया पति

यूसुफ 29 जुलाई की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परेशान परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. अंत 30 जुलाई को परिवार ने थाना छर्रा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

2 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला छत्ता में एक उजाड़ पड़े ईंट भट्ठे के पास लाश पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस को शव बुरी तरह क्षत-विक्षत स्थिति में मिला. शव की पहचान मुश्किल थी क्योंकि चेहरे और शरीर पर तेजाब डाला गया था.

हालांकि पास पड़ी चप्पलों और कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान यूसुफ के रूप में की.यह ख़बर लगते ही मृतक का गांव मातम में डूब गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता भूरे खां बेसुध हो गए.

काशगंज से अलीगढ़ पहुंचा मृतक का शव

 मंगलवार को मृतक का शव जैसे ही पैतृक गांव लाया गया तो सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगाने लगे. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया कि यूसुफ की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी. पहले उसके दोनों हाथ बांधे गए थे, फिर पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. शरीर पर तेजाब डालकर पहचान छुपाने की भी कोशिश की गई थी. रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी.

कॉल डिटेल से खुला राज, पत्नी गिरफ्तार

तहकीकात के दौरान पुलिस ने यूसुफ की पत्नी तबस्सुम से पूछताछ की. यूसुफ की कॉल डिटेल और मोबाइल सर्विलांस में प्रेमी दानिश का नाम सामने आया. पुलिस की पूछताछ में तबस्सुम ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि वह गांव के ही रहने वाले दानिश से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग में थी और पति यूसुफ उनके बीच लगातार दीवार बन रहा था. 

तबस्सुम ने दानिश से शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन यूसुफ इसके लिए तैयार नहीं था. पुलिस के अनुसार वारदात वाले दिन सुबह यूसुफ जैसे ही घर से गया, तबस्सुम ने तुरंत दानिश को फोन कर घर से बाहर निकलने की सूचना दी.

इसके बाद दानिश ने अपने दो साथियों संग यूसुफ को रास्ते से कासगंज की तरफ बहाने से बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए तेजाब डाला गया और शव को भट्ठे के पास फेंक दिया गया.

पुलिस ने क्या कहा

सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि 'यूसुफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना छर्रा में दर्ज थी. 2 अगस्त को शव कासगंज से बरामद हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि हुई. मृतक की पत्नी तबस्सुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मुख्य आरोपी प्रेमी दानिश और दो अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget