एक्सप्लोरर

यूपी में लग्जरी गाड़ी नहीं नाव से शादी करने पहुंचा दूल्हा, बारात देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Barabanki News: बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में किसी के घर में शादी है तो किसी के घर में कोई दूसरा आयोजन है. लेकिन बाढ़ के चलते लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं.

UP News: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. इस कारण तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है. ऐेसे में शादी करने दूल्हा बारात लेकर गाजे बाजे के साथ नाव से पहुंचा. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. नाव से शादी करने पहुंचा दूल्हा चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है. तटबंध के अंदर बने मकानों में पानी घुस गया है. यहां के लोगों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है. किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें भी जलमग्न हो गई हैं.

बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में किसी के घर में शादी है तो किसी के घर में कोई दूसरा आयोजन है. लेकिन बाढ़ के चलते लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं. अनोखी शादी का यह मामला बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है. नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इसी बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लोपुर द्वितीय में माधव पुरवा के रहने वाले राम आसरे की बेटी की शादी होनी थी. सूरतगंज ब्लॉक के सैलक गांव से राघवराम की बारात आनी थी. लेकिन गांव को जाने के लिए रास्ता नहीं था.

सड़क मार्ग न होने पर दूल्हा राघवराम दुल्हनिया लेने के लिए डीजे, बाजा और बराती लेकर नाव से निकल पड़ा. वह नाव से बारात लेकर शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गया. नाव सवार दूल्हे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. क्षेत्र में नाव सवार बारातियों की खूब चर्चा हो रही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.70 से 47 सेंटीमीटर ऊपर है. हालांकि, मंगलवार रात से जलस्तर घट रहा है. नेपाल के गिरजा व शारदा बैराज से मंगलवार को चार लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. जिससे सरयू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया. इससे नदी के किनारे बसे गांव में पानी भर गया है. लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर अपना ठिकाना बनाया है.

संभल में ड्यूटी के दौरान शिक्षक मोबाइल पर खेल रहे थे गेम, कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget