एक्सप्लोरर

यूपी में 57 नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट, लोगों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब प्रदेश की 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट नगर पालिकाओं में बदला जाएगा. इसके लिए योगी सरकार ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरी विकास को नई रफ्तार मिल रही है. अब प्रदेश की 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट नगर पालिकाओं में बदला जाएगा. नगर विकास विभाग ने इस योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. सरकार का मकसद है कि इन नगर पालिकाओं को ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ यानी रहने में आसान और सुविधाजनक बनाया जाए. इसके लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.

योगी सरकार पहले ही प्रदेश में 17 स्मार्ट सिटी बना चुकी है. अब उसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों की 57 नगर पालिकाओं को भी स्मार्ट बनाया जाएगा. शुरुआत के लिए 145 करोड़ रुपये की टोकन मनी भी जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत हर नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सड़कें, साफ पानी, चौबीसों घंटे बिजली, स्मार्ट पार्किंग, डिजिटल ट्रैफिक मैनेजमेंट और प्रदूषण नियंत्रण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.

स्मार्ट नगर पालिकाओं में डिजिटल तरीके से होंगे प्रशासनिक काम
स्मार्ट नगर पालिकाओं में प्रशासनिक काम भी डिजिटल तरीके से होंगे. इसके लिए हर पालिका में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बनेगा, जहां से पूरे शहर पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. नागरिक सुविधाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटबॉट जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा. सड़क विक्रेताओं के लिए अलग वेडिंग जोन बनेंगे, ताकि सड़कें साफ और यातायात सुचारू रहे.

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सोलर एनर्जी का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल होगा. पानी की निकासी और प्रदूषण कम करने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है. शहरों में डिजिटल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और प्रदर्शनी स्थल भी बनेंगे, जिससे शिक्षा और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.

स्मार्ट नगर पालिकाओं को लेकर CM योगी ने क्या बोला?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश शहरी विकास का एक आदर्श मॉडल बने. स्मार्ट नगर पालिकाओं के माध्यम से सरकार न केवल बुनियादी सुविधाएं मजबूत कर रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है.

गौरतलब है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2015 में “स्मार्ट सिटी मिशन” की शुरुआत हुई थी. इस योजना के तहत देशभर में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया था. अब यूपी सरकार उसी सोच को छोटे शहरों और नगर पालिकाओं तक ले जा रही है, जिससे छोटे शहरों में भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें और लोगों का जीवन बेहतर हो सके. सीएम योगी ने इसपर कहा कि, “हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को शहरी विकास का मॉडल राज्य बनाना है. इन 57 स्मार्ट नगर पालिकाओं के माध्यम से हम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने फेंके टायर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget