एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने गाड़ियों के ऊपर फेंके टायर

Ramji Lal Suman Convoy Attack: अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के निकट बड़ी तादाद में करणी सेना के पदाधिकारी एकत्रित हुए थे. जहां सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले में जा रही गाड़ियों के ऊपर टायर फेंके गए.

Ramji Lal Suman Convoy Attack News: राणा सांगा विवाद के बीच अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ है. करणी सेना और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके हैं. अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के निकट बड़ी तादाद में करणी सेना के पदाधिकारी एकत्रित हुए थे. इस दौरान सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले में जा रही गाड़ियों के ऊपर टायर फेंके गए. टायर फेंकने से काफिले की गाड़ियों आपस में भिड़ गईं. 

वहीं इस हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा, "ये टोल है और हमें पुलिस प्रशासन ने रोक दिया, मामला बहुत गंभीर है. बुलंदशहर में दलितों के उत्पीड़न की 6 घटनाएं हुई है. इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में एक बाढ़ सी आई हुई है. उनकी(दलित परिवार) नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, उनकी बारात रोकी जा रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा रही है."

अलीगढ़ पुलिस ने सपा सांसद को वापस आगरा के लिए किया रवाना

इस हमले के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन को अलीगढ़ पुलिस ने वापस आगरा के लिए रवाना किया और अलीगढ़ सीमा से बाहर हाथरस सीमा में जाकर उन्हें छोड़ा. बता दें कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद करणी सेना और अन्य संगठनों ने इनके खिलाफ प्रदर्शन किया. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आगरा आवास पर भी तोड़फोड़ की थी.

सपा सांसद ने अपनी और परिवार की जान को बताया खतरा

आगरा में सपा सांसद के आवास पर हुए हमले के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट और राज्यसभा उपसभापति को पत्र लिखा. इसके बाद सपा सांसद के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget