एक्सप्लोरर

यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों के तबादले, डिप्टी SP दीपशिखा का भेजा गया इटावा

UP PPS Transfer List: यूपी में यह फेरबदल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पुलिस महकमे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इस बार 27 डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इसमें कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं डिप्टी एसपी दीपशिखा अहिबरन का भी नाम है. दीपशिखा को गोंडा से हटाकर इटावा भेजा गया है.
 
यह फेरबदल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पुलिस महकमे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है. इससे पहले गुरुवार शाम को भी 25 डिप्टी एसपी का ट्रांसफर किया गया था. यानी दो दिनों में कुल 52 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अफसर को भेजा गया मुरादाबाद

इस सूची में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे डिप्टी एसपी अशोक कुमार सिंह चतुर्थ का भी ट्रांसफर किया गया है. वे पिछले ढाई वर्षों से सीएम सुरक्षा में कार्यरत थे. अब उन्हें मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.

अन्य प्रमुख तबादले
एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरडकर के स्टाफ ऑफिसर राकेश प्रताप सिंह को कुशीनगर भेजा गया है.
देवेन्द्र सिंह को कानपुर देहात से सुलतानपुर स्थानांतरित किया गया है.
अमित कुमार पांडेय को वाराणसी में सुरक्षा इकाई से हटाकर पीटीएस जालौन भेजा गया.
अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष मिश्रा को प्रतापगढ़ भेजा गया.
झांसी रेलवे के डीएसपी नईम खान मंसूरी को लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है.
संभल के डीएसपी गणेश कुमार को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया.
मुजफ्फरनगर के संत प्रसाद उपाध्याय को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया.
फिंगरप्रिंट ब्यूरो लखनऊ के अरुण कुमार राय को डीएसपी झांसी नियुक्त किया गया.
सहायक सेनानायक के रूप में मेरठ पीएसी भेजे गए अवनीश कुमार गौतम.
कुशीनगर से कन्नौज भेजे गए अभिषेक प्रताप अजेय.
प्रयागराज पीएसी में सहायक सेनानायक बनाए गए उदय प्रताप सिंह.
शाहजहांपुर के अमित चौरसिरया को कमिश्नरेट कानपुर नगर में नई जिम्मेदारी दी गई.
भदोही से नरेश कुमार को मंडलाधिकारी (वीके) गाजियाबाद भेजा गया है.
मुरादाबाद पीटीसी से सुरेंद्र नाथ यादव को एडीजी लखनऊ जोन के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है.

कई अफसरों का अनुरोध पर ट्रांसफर

सूत्रों के अनुसार इस बार तबादला सूची में शामिल अधिकतर अफसरों को उनके स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरित किया गया है. वहीं, कुछ अधिकारियों को विभागीय कारणों और प्रशासनिक आवश्यकता के चलते स्थानांतरित किया गया है. उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को ज्यादा प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाने के लिए सरकार लगातार अफसरों की जवाबदेही तय कर रही है. तबादलों का यह सिलसिला भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है. सरकार का मकसद है कि हर जिले और हर यूनिट में कुशल अफसरों की तैनाती हो, जिससे कानून-व्यवस्था और बेहतर हो सके.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget