एक्सप्लोरर

Unnao News: एसपी ऑफिस में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को लगाई आग, मारपीट मामले में सीओ पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: इंसाफ न मिलने से मायूस युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. युवक एसपी ऑफिस आवेदन देने पहुंचा था. एसपी ऑफिस में आग की लपटें देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया.

Unnao News: उन्नाव एसपी ऑफिस में युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. आग की लपटें देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. तब तक आग से पुरी तरह युवक झुलस चुका था. पीड़ित युवक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ का रहने वाला है. एसपी ऑफिस में आवेदन देने आए युवक ने सीओ पुरवा पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

एसपी ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग 

आवेदन में सीओ पुरवा को बदलकर किसी अन्य से जांच कराने की मांग की गई है. मामला पड़ोसियों से मारपीट का है. आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से युवक की पिटाई की थी. श्री चंद्र पुत्र रामस्वरूप पासी ने 18 अक्टूबर को अनीस, सबीफ़ मुमताज, सबीर, मुनीर और मुमताज की पत्नी के खिलाफ पुरवा थाने में तहरीर दी. फरियादी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं समेत एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया.

मारपीट में सीओ पर दबाव बनाने का आरोप 

मामले की जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी पुरवा को सौंपा गया. जांच के दौरान दो आरोपियों का नाम गलत पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी ने मुकदमे से हटा दिया. क्षेत्राधिकारी ने नवंबर में चार्जशीट दाखिल कर दी. फरियादी का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं की. दबंग और रसूखदार पड़ोसियों के होने की वजह से इंसाफ का मिलना मुश्किल है. युवक ने क्षेत्राधिकारी पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.

बुधवार की दोपहर एसपी ऑफिस के दूसरे गेट से युवक परिसर में पहुंचा. उसने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. आग की लपटें देख एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों मौके पर भागे. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दमकल कर्मियों ने जल रहे युवक पर कंबल डालकर आग बुझाई. तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस गया गया था.

लखनऊ से पहुंचे आईजी कर रहे पड़ताल

आनन फानन सरकारी गाड़ी से इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक की हालत गंभीर बताई है. मामले की जानकारी लखनऊ में बैठे अफसर को लगी. आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा ने उन्नाव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आईजी तरुण गाबा बंद कमरे में एडिशनल एसपी अखिलेश प्रताप सिंह से बातचीत की. 

Road Accident: प्रयागराज में कोहरा और धुंध बना काल, दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget