एक्सप्लोरर

Road Accident: प्रयागराज में कोहरा और धुंध बना काल, दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की गई जान

Road Accident: दो अलग- अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

UP Road Accident: प्रयागराज में कोहरे और धुंध का कहर देखने को मिला. दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की बाइक हंडिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. हादसे में दोनों परीक्षार्थियों की जान चली गई. मृतकों की पहचान अश्विनी पटेल और शिवम पटेल के रूप में हुई है. अश्विनी पटेल और शिवम पटेल बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने मिर्जापुर देने जा रहे थे.

दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

दूसरी घटना भी हंडिया थाना क्षेत्र में उपरदहा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने हुई. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार की भिड़ंत खड़ी बस से हो गई. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो घायल लोगों में कार का ड्राइवर संजय कुमार भी शामिल है. कार में सवार मरनेवाले की पहचान 45 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है. बस से नीचे उतरी महिला के भी कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.

गंभीर रूप से घायलों को डॉक्टरों ने किया रेफर

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही थी. भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज कार के ड्राइवर ने खड़ी बस को टक्कर मार दी. हादसे में बस से उतरी महिला विभा अग्रवाल की मौत हो गई. बुजुर्ग महिला देहरादून की रहने वाली थी. हंडिया पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. डॉक्टरों घायलों की हालत को देखते हुए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

UP News: देवबंद के युवक ने लिखा- बहुत जल्द होगा दूसरा पुलवामा, एक्शन में आई पुलिस, आरोपी से हुई पूछताछ
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget