एक्सप्लोरर

Unnao Weather: उन्नाव में बारिश के बीच बरपा आसमानी कहर! 200 भेड़ों की मौत, ट्रांसफॉर्मर-घरेलू बिजली उपकरण भी जले

Unnao Lightning Death: आसमान से गिरी आफत ने 200 भेड़ों की जिंदगी समाप्त कर दी. गरज-चमक के साथ हुई बारिश में विद्युत आपूर्ति भी ठप हुई. ट्रांसफार्मर और घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण फूंक गए.

UP Weather Update: उन्नाव में कल अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. शाम को तेज हवा और गरज चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश देर रात तक जारी रही. बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हुई. नवाबगंज के एक गांव में दो सौ भेड़ आसमानी आफत की बलि चढ़ गए. वज्रपात की चपेट में आकर भेड की मौत से पालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ. ग्राम मुरैरा के रहने वाले राजकुमार पाल पुत्र मंगली ने 200 से अधिक भेड़ पाल रखी थी. देर रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सभी की मौत हो गई.

बारिश के बीच आसमान से गिरी आफत

सुबह घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पालक ने भेड़ों को मृत अवस्था में पाया. पालक राजकुमार ने बताया कि भेड़ों की मौत से आमदनी का सहारा खत्म हो गया. परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है. शुक्लागंज में आसमानी आफत की वजह से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई. आदर्श नगर, पोनी रोड समेत कई मोहल्लों के घरों में लगे बिजली उपकरण फूंक गए. मकान मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ. सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति भी बंद है.

विद्युत आपूर्ति ठप, मवेशियों की भी मौत

बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन मंदिर को नुकसान पहुंचा. मंदिर परिसर में लगे टाइल्स पत्थर चटखकर टूट गए. बिजली के उपकरण और ट्रांसफार्मर जलने से हजारों घरों को अंधेरे में रहना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति पिछले 12 घंटे से बंद है. अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा चलने से कई जगह पर तार और खंभे टूट गए. तार को जोड़ने और खंभों को मरम्मत करने का काम किया जा रहा है. लाइनमैन पेट्रोलिंग कर रहे हैं. लाइन दुरुस्त होने पर विद्युत सप्लाई शुरू कर दी जाएगी. 

UP Advocate Strike: हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, बार काउंसिल की बैठक में बदला फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget