एक्सप्लोरर

UP Advocate Strike: हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, बार काउंसिल की बैठक में बदला फैसला

UP Advocate Strike: रविवार की रात को यूपी बार काउंसिल के सदस्यों की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें बार काउंसिल ने अपने पुराने फैसले को बदल दिया और आज भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया है.

UP Advocate Strike News: हापुड़ (Hapur) में वकीलों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना के विरोध में सभी वकील एकजुट हो गए हैं और आज 11 सितंबर को भी पूरे यूपी के वकील हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को लेकर यूपी बार काउंसिल (UP Bar Council) ने एक बार फिर अपना फैसला बदल लिया है और हड़ताल जारी रखने की बात कही है. रविवार रात को बार काउंसिल की बैठक में सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया गया. 

बार काउंसिल ने दो दिन पहले हड़ताल खत्म कर सिर्फ विरोध जारी रखने का ऐलान किया था. जिसके बाद बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के हड़ताल वापस लेने के फैसले का बार काउंसिल के तमाम सदस्य और अलग-अलग जिलों के अधिवक्ता संगठन विरोध कर रहे थे. इस विरोध को देखते हुए रविवार की रात को 10 बजे एक बार फिर से वर्चुअल तरीके से बार काउंसिल की बैठक हुई. ये डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक चली. इस बैठक में पुराने फैसले को बदलते हुए सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया. 

बार काउंसिल ने बदला अपना फैसला

सोमवार की शाम को एक बार फिर से बार काउंसिल के सदस्यों की बैठक होगी. इस बैठक में हड़ताल को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी. हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज की घटना से यूपी के वकीलों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मामले की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमेटी गठित की है. बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने की पुष्टि की है. ऐसे में आज भी अदालतों में काम प्रभावित होगा. 

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में वकीलों का गुस्सा ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में एसआईटी के गठन कर दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जानी है. 

 G20 Summit: सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ शिखर सम्मेलन, सीएम योगी ने कहा- मील का पत्थर बनेगा जी20 घोषणापत्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget