एक्सप्लोरर

Unnao Accident: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, लोडर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

UP News: उन्नाव में पैदल चल रहे दो लोगों को लोडर ने कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. पुलिस मौके से लोडर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Unnao Road Accident: उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. गुरुवार शाम दो लोग हादसे का शिकार हो गए. पैदल जा रहे बुजुर्ग और अधेड़ को बजेहरा गांव के पास लोडर ने कुचल दिया. हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. चालक मौके पर लोडर छोड़कर भाग गया. हादसे की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से पैदल चल रहे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इलाज के लिए दोनों घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया. सीएचसी में डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

पैदल चल रहे दो लोगों को लोडर ने कुचला

परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे. मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया. रास्ते में एंबुलेंस चालक का परिजनों से विवाद हो गया. परिजन एंबुलेंस चालक से निजी अस्पताल चलने की जिद कर रहे थे. काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही. एंबुलेंस चालक ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी में उतार दिया. सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को भी मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान हिनौरा गांव निवासी बैजनाथ रावत और श्रीकृष्ण पुत्र मैकू के तौर पर हुई है.

मौत से दोनों परिवार में मच गया कोहराम

बैजनाथ के परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक श्रीकृष्ण के बेटे संदीप ने बताया कि पिता देर शाम गैस भराने घर से निकले थे. वापसी में हादसे का शिकार हो गए. इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि लोडर की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है. मौके पर चालक लोडर छोड़ कर भाग गया है. पुलिस लोडर को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने में जुटी कांग्रेस, प्रयागराज में अवध जोन की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget