एक्सप्लोरर

उन्नाव में ऑटो और रोडवेज बस की आमने-सामने से भिड़ंत, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत

Unnao Road Accident: उन्नाव में आज तेज रफ्तार ऑटो हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस में घुस गया. हादसे बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया.

Unnao Road Accident News: उन्नाव में ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो रोडवेज बस में घुस गया. सीधी टक्कर में ऑटो सवार 6 सवारियों में 3 की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और 3 गंभीर घायल हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. वहीं घायलों को आनन फानन CHC बांगरमऊ में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग बचाव को दौड़े और रेस्क्यू किया. पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए मामले में जांच शुरू की है.  

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंजमुरादाबाद के निकट पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ऑटो हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस में घुस गया. हादसे के बाद ऑटो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. वहीं मौत का मंजर देखकर स्थानीय लोग बचाव को दौड़े.

रोडवेज की बस में जा घुसा ऑटो 

सूचना पर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को आनन फानन CHC बांगरमऊ में भर्ती कराया. वहीं 3 मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है. हादसे के बाद कोहराम मच गया. खून से लथपथ सड़क को देखकर लोगों की रूह कांप उठी.  

दर्दनाक हादसे में तीन की मौत 

टक्कर लगने से ऑटो में पीछे बैठे श्रीकृष्ण निवासी पंपापुर थाना बांगरमऊ कोतवाली, लक्ष्मण निवासी ग्राम हज़रत पुर थाना मल्लावां हरदोई व सुनील निवासी ग्राम खेतहरा गंज जलालाबाद थाना मल्लावां हरदोई की मौत हो गई. वहीं सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया की हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घायलों का उपचार चल रहा है. बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

घायलों का इलाज जारी 

बता दें कि आज उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां उन्नाव के बांगरमऊ में एक ऑटो रोडवेज की बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस में जा घुसा. हादसा इतना भयंकर था कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, तो वहीं तीन लोगों को इलाज अस्पताल में जारी है. 

ये भी पढ़ें: 'जय फिलिस्तीन का नारा लगा कर...', मौलाना काब रशीदी ने असदुद्दीन ओवैसी के लेकर क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget