एक्सप्लोरर

Unnao News: पत्नी और बच्चों के साथ विवाद के बाद बुजुर्ग ने उठाया अजीबो-गरीब कदम, हर कोई कर रहा है चर्चा

Unnao News: जिंदा होकर खुद की तेरहवीं करने वाले जटाशंकर का कहना है कि वह जिन्दा रहते अपने सभी क्रिया कर्म करना चाहता है, क्योंकि उसके मरने के बाद पता नहीं कौन करेगा.

Unnao News: यूपी के उन्नाव में एक बुजुर्ग ने पत्नी और बच्चों से हुए विवाद के बाद हैरान करने वाला कदम उठा लिया. उन्होंने खुद के जिंदा रहते हुए मृत्यु के बाद होने वाले अपनी सभी संस्कार खुद ही कर डाले हैं. यही नहीं उसने अपनी समाधि के लिए पक्का चबूतरा भी बनवाया है, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जा सके. गुरुवार को उन्होंने अपनी तेरहवीं और पिंडदान भी किया, जिसके बाद लोगों को बाकायदा भोज भी कराया गया. बुजुर्ग की ये हरकत इन दिनों गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

उन्नाव के नवाबगंज विकास खंड के केवाना गांव में रहने वाले जटाशंकर की पत्नी मुन्नीदेवी के अलावा परिवार में 5 बेटे व 2 बेटियां हैं. जिसमें अभी किसी की शादी नहीं हुई है. पड़ोसियों के मुताबिक जटाशंकर का पत्नी और बच्चों से अक्सर विवाद होता रहता है. जिसके चलते वो अपने खेतों में रहने लगा और परिवार से दूर चला गया. बच्चे और पत्नी कभी-कभी उनसे मिलने चले जाते हैं. करीब दो साल पहले जटाशंकर ने खेत में ही एक पक्का चबूतरा बनाया था और लोगों से कहा कि जब मैं मरूं तो यहीं पर दफना देना, लेकिन, लोग उसे मजाक समझते रहे. 

बुजुर्ग ने जिंदा रहते की खुद की तेरहवीं

पिछले दिनों उसकी फिर से पत्नी से अनबन हो गई, जिसके बाद जटाशंकर ने 3 दिन पहले अपना दसवां संस्कार सभी कर्मकांडों के साथ किया. गुरुवार को जटाशंकर ने पत्नी, बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अपना पिंडदान व अन्य संस्कार करने के साथ ही तेरहवीं भी कर डाली. इसके बाद बाकायदा गांव के लोगों को भोज भी कराया गया. 

जिंदा होकर खुद की तेरहवीं करने वाले जटाशंकर का कहना है कि वह जिन्दा रहते अपने सभी क्रिया कर्म करना चाहता है, क्योंकि उसके मरने के बाद पता नहीं कौन करेगा. वहीं जटाशंकर के इस कदम से गांव में ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें- Kedarnath Yatra: केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगा सोना पीतल में बदला, तीर्थ पुरोहितों ने उठाएं गंभीर सवाल, BKTC ने दी सफाई 
 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget