एक्सप्लोरर

Unnao: उन्नाव में जगह-जगह अवैध वसूली से परेशान टैंपो-ई रिक्शा चालक, चक्का जाम कर जताया विरोध

Unnao News:उन्नाव में टैम्पो व ई रिक्शा चालको से जबरन पैसा वसूला जा रहा है. वसूली को लेकर चालक सड़क पर उतरे और करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर DM कार्यालय के बगल में इकट्ठा होकर हंगामा किया.

Unnao. उन्नाव में टैम्पो व ई रिक्शा चालको से ठेकेदार के गुर्गे नियम विपरीत डंडों व दबंगई से वसूली कर मारपीट व गाली गलौज कर रहे हैं. शहर में चालकों ने सत्ता के इशारे पर ठेकेदार पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है. वसूली को लेकर चालक सड़क पर उतरे और करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर DM कार्यालय के बगल में इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया. उन्होंने सत्ता के इशारे पर नियम विपरीत जबरन वसूली किए जाने का आरोप लगाया है. 

टैम्पो व ई रिक्शा चालकों ने निर्धारित स्थान के बजाए दूसरे स्थान से अवैध अड्डा वसूली का आरोप लगा हंगामा किया. चालकों ने वसूली कर रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जबकि सिपाही ने युवक को छोड़ दिया. CO सिटी ने मौके पर चालकों से बातचीत कर एक हफ्ते में रुट निर्धारित कर रुट चार्ट मांगा है. चालकों ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.

अलग-अलग रूट पर थमा दी जाती पर्ची

सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा, आवास विकास व रऊ टैम्पो अड्डे के पास अड्डा संचालक के गुर्गों ने सुबह से वसूली करना शुरू कर दिया. चालक जिस रुट पर जाते उसी रुट पर 30 से 40 रुपये की पर्ची थमा दी जाती, जिस पर चालकों ने लामबंद होकर सुबह करीब 10 बजे चक्का जाम कर दिया. CO सिटी आशुतोष कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और बातचीत कर हंगामा शांत कराया. 

UP Congress President: यूपी में कांग्रेस का नया प्रयोग, प्रदेश अध्यक्ष के साथ काम करेंगे 6 प्रांतीय अध्यक्ष, हुआ नामों का एलान

पैसा ना देने पर करते हैं मारपीट

टैम्पो चालक यूनियन जिलाध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि हम लोग गाड़ियां चला रहे हैं, सभी के पास सिटी परमिट है, चाहे वह ई रिक्शा हो या ऑटो. सत्ता के लोगों ने नगर पालिका परिषद उन्नाव से मनमाने तरीके से टेंडर उठाया और एक जगह पर नहीं सात जगह पर पैसा लिया जा रहा है. पैसा ना दो तो मारपीट करते हैं, कहते हैं कि गाड़ी खाली करो. कोई गुल्लक से पैसे निकाल रहा है कोई जेब से पैसे निकाल रहा है. मारने के लिए हम आमादा हो जाते हैं. हम सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे थे. सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिस रोड पर चलेंगे उस रोड का पैसा देंगे. प्रशासन भी सत्ता की तरफ बोल रहा है.  

सिटी मजिस्ट्रेट ने क्या कहा

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने बताया कि यूनियन के जो अध्यक्ष हैं उनसे हमारी बात हुई है. सीओ सिटी, इंस्पेक्टर व ट्रैफिक प्रभारी के साथ बैठकर वार्ता की गई है. इनकी शिकायत यह थी कि टैक्सी अड्डे जो निर्धारित किए गए हैं, उनकी पर्ची कट रही है. इसके अलावा अन्य जगह वसूली की जा रही है. एक पर्ची पर 15 से 16 किलोमीटर चला सकते हैं तो एक ही पर्ची कटनी चाहिए. अगर एक जगह पर्ची कटी हुई है, तो पूरे शहर में मान्य होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि शिकायत पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया है. समस्या यह आ रही है कि जितने वाहन चल रहे हैं वह नगरपालिका में रजिस्टर्ड नहीं है. जिससे उनको बताया जा सके कि यहां से इतनी टैक्सी ई-रिक्शा इस अड्डे से चलेंगे. इसके लिए इनको एक हफ्ते का टाइम दिया गया है. शहर में जितने भी वाहन चल रहे हैं, वह नगरपालिका में रजिस्टर्ड कराएंगे. नगरपालिका से रसीद जारी होंगी. जो टेंडर हुए हैं, उसमें उस ठेकेदार के हस्ताक्षर होंगे. 1 हफ्ते तक यही रसीद लागू रहेंगी. 1 हफ्ते के बाद पूरा सिस्टम बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें

Noida News: नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई का असर नहीं! श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने रात में फिर लगवाए उखाड़े गए पेड़

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget