एक्सप्लोरर

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा लेकिन नहीं मिली ससुराल, शादी से पहले दुल्हन की सच्चाई जानकर उड़े होश

Lucknow News: उन्नाव से एक युवक गाजे बाजे के साथ बारात लेकर लखनऊ पहुंचा, लेकिन वहां पहुंच कर सभी लोग दंग रह गए. क्योंकि लड़की के घर वाले गलत पते पर शादी के लिए बुलाए थे.

Lucknow Today News: राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. उन्नाव से आई बारात जब लड़की के बताए उसके गांव पहुंची तो पता चला इस गांव में उसका कोई नामोनिशान नहीं है. लड़की के घर वालों ने लड़के को गलत पते पर शादी के लिए बुलाया. सच्चाई पता चलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है.

उन्नाव के रहने वाला युवक लखनऊ के रहीमाबाद पूरे गाजे बाजे के साथ अपनी बारात लेकर पहुंचा. पर जब गांव पहुंचने पर गांव में शादी की कोई साज सज्जा नहीं दिखी, कोई इंतजाम नहीं मिला तो लड़के वाले लड़की वालों से संपर्क करना शुरू किया. गांव में पता किया तो पता चला कि इस नाम की कोई लड़की गांव में रहती ही नहीं है. वहीं लड़की वालों ने अपना फोन बंद कर लिया था.

चंडीगढ़ में हुई थी मुलाकात 

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक उन्नाव के औरास स्थित दलेलपुर गांव में रहने वाला सोनू पिछले 4 साल से काजल नाम के लड़के से बातचीत करता था. दोनों के बीच में प्रेम था. इन दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी. सोनू चंडीगढ़ में नौकरी करता था, इस दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी और काजल ने सोनू का भरोसा जीत लिया.

पांच लाख ऐंठकर गायब हो गई लड़की

वहीं अलग-अलग समय पर काजल ने उससे करीब 5 लाख रुपए ऐंठ लिए. लड़की ने लड़के को बताया था कि वह रहीमाबाद के हसिमपुर  गांव की रहने वाली है. गांव आने पर दोनों के बीच शादी की बात हुई, जिसमें लड़की की तरफ से शीशपाल (कथित पिता) ने शादी की बातचीत की. शादी के नाम पर भी लड़की ने तंगी का हवाला देकर लड़के से पैसे लिए.

शादी की तारीख की 11 जुलाई तय हुई और इस दिन जब दूल्हा अपनी बारात लेकर लड़की के गांव पहुंचा, जिसमे उसके गांव वाले, दोस्त, रिश्तेदार सब थे. सोनू ने जब गांव वालों से लड़की के बारे में और उसके पिता के बारे में पता किया तो पता चला इस नाम का कोई शख्स इस गांव में नहीं रहता है.

शादी से पहले लड़की का फोन बंद

इस दौरान लड़की और उसके घर वालों का फोन भी बंद आया. इस घटना के बाद लड़का बेहद उदास होकर रोने लगा, फिर लड़के के दोस्त  उसको लेकर थाने पहुंचे, यहां पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी और ठगों का पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ के पंतनगर में मकान पर लगे लाल निशान तो गुस्साएं लोग, घर के बाहर चिपका दी रजिस्ट्री की कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget