एक्सप्लोरर

Unnao News: जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में ECG करते दिखे डॉक्टर, बिजली जाने से अफरा-तफरी, अस्पताल की बदहाली का जिम्मेदार कौन?

UP News: करीब 2 घंटे बाद मरीजों के हंगामा करने पर CMS ने सुध ली और जनरेटर स्टार्ट कराकर वार्डों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तब कहीं जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली.

Uttar Pradesh News: यूपी के सरकारी अस्पतालों में बदहाली कोई नई बात नहीं है. आए दिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिनसे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल जाती है. ऐसी ही एक तस्वीर इसबार उन्नाव जिले से आई है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अस्पताल (पुरुष) (Unnao District Hospital) में एक बार फिर बदहाली की तस्वीरें सामने आईं हैं. कल यानी शनिवार सुबह लगभग 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से जिला अस्पताल में बिजली की आपूर्ति (Power Supply) ठप्प हो गई. बिजली आपूर्ति ठप्प होने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. 

मोबाइल टार्च की रोशनी में ECG
इस दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर मोबाइल के टॉर्च की रोशनी से दवा की पर्ची बनाते दिखे. वहीं एक डॉक्टर मोबाइल टार्च की रोशनी में ECG जांच करते हुए कैमरे में कैद हो गए. बिजली चली जाने से मरीजों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. मरीज गर्मी से घंटों बेहाल रहे. करीब 2 घंटे बाद मरीजों के हंगामा करने पर CMS ने सुध ली और जनरेटर स्टार्ट कराकर वार्डों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तब कहीं जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली. अस्पताल कर्मियों ने ऑफ द कैमरा बताया कि डीजल का बजट न होने से जनरेटर चालू नहीं किया जाता है.

अवैध हथियार केस में दोषी पाए गए मंत्री राकेश सचान, सजा सुनने से पहले भागे, वकील पर लगा ऑर्डर कॉपी छीनने का आरोप

सीएमएस ने इसपर क्या कहा
उन्नाव जिला अस्पताल (पुरुष) के CMS एस के श्रीवास्तव ने बताया कि, अस्पताल परिसर का ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से कुछ देर के लिए बिजली बंद हुई थी. जांच हो रही थी इसलिए डॉक्टर ने मोबाइल टार्च की रोशनी में जांच की है. जांच को रोका नहीं जा सकता है. ट्रांसफार्मर सही कराया जा रहा है. बिजली चली जाने के बाद जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई थी.

Watch: बरेली में BJP नेता पर लगा महिला से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, सपा ने यूं साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget