एक्सप्लोरर

Unnao News: अपनी बदहाली पर रो रहा है उन्नाव का जिला महिला अस्पताल, महीने भर से खराब पड़ी है खून जांचने की मशीन

Unnao News: यूपी के उन्नाव में जिला महिला अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. इस अस्पताल में लगी खून की जांच करने वाली मशीन पिछले 1 महीने से खराब पड़ी हुई है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं.

Unnao District Women's Hospital: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए तमाम स्वास्थ्य केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं. वहीं उन्नाव के जिला महिला अस्पताल पर लगता है इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. हालत ये है कि ये अस्पताल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. इस जिला अस्पताल में लगी खून की जांच करने वाली मशीन पिछले 1 महीने से खराब पड़ी हुई है जिसके चलते मरीजों को खून की जांच कराने के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी पर जाना पड़ रहा है.

एक महीने से खराब पड़ी है मशीन
उन्नाव में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं वो भी तब जब यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार खुद इन अस्पतालों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं. उन्नाव के इस जिला अस्पताल की बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर जांच मशीन खराब होने से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल की जांच नहीं हो पा रही है. बताया जा रहा है कि जांच मशीन करीब डेढ़ महीने से खराब पड़ी है. जिससे गर्भवती महिला व महिला मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा रहा है. 

Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर केस दर्ज, काशी विश्वनाथ और संतों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

प्राइवेट लैब के सहारे मरीज

अस्पताल की खून जांचने की मशीन का पंप रिपेयरिंग के लिए 1.17 लाख का बजट चाहिए. विभागीय सिस्टम व बजट की खींचा-तानी में मशीन का पंप रिपेयर नहीं हो पा रहा है. जिसका खामियाजा सीधे तौर पर गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. उन्हें मजबूरी में प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता है. इस बारे में जब सीएमएस डॉ तौसिक रिजवी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा को पत्राचार किया जा चुका है. मशीन का पंप खराब होने से मरीजों को जांच कराने में दिक्कत आ रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget