एक्सप्लोरर

Unnao News: 'राम का अपमान करने वालों का विनाश निश्चित', कांग्रेस पर भड़के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

Ram Mandir Pran Pratishtha: कांग्रेस की ओर से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. साथ ही उन्होंने सपा को भी घेरा है.

Ram Mandir Inauguration: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर पर जारी बयानबाजी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि राम एक व्यक्ति के नहीं हैं. राम कण कण में हैं, राम रोम-रोम में हैं. राम तीनों लोक के स्वामी हैं और जिन्होंने (कांग्रेस) ने यह कहा है कि हम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे. उनके अंदर भी राम हैं. राम के बिना वह स्वांस तक नहीं ले सकते. 

सपा मुखिया स्व. मुलायम सिंह यादव का नाम लिए बिना साक्षी महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं. जो राम के होने का प्रमाण मांग रहे थे. जब उनकी भी अंतिम यात्रा निकाली गई थी तो जो कारवां पीछे चल रहा था वो राम-नाम सत्य बोल रहा था. परमात्मा के अस्तित्व को स्वीकार न करना यह विनाश की निशानी है. 

स्वामी प्रासाद मौर्य पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता दम भर रहे थे कि ताला हमने खुलवाया था, पूजन हमने करवाया था. बीजेपी क्यों श्रेय ले रही है. अब वही कह रहे हैं कि राम बीजेपी के हैं. मैं यह कह सकता हूं कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं. सांसद साक्षी महाराज ने सपा नेता स्वामी प्रासाद मौर्य के कारसेवकों को गोली मारने के आदेश को सही बताने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को जड़ से समाप्त करने का संकल्प ले लिया है और अखिलेश यादव मूक दर्शक बने हुए हैं. 

"क्या अखिलेश का मूक समर्थन है?"

उन्होंने कहा कि ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है और स्वामी प्रसाद मौर्य बोलते चले जा रहे हैं. अखिलेश की धर्मपत्नी के मना करने के बाद भी बोलते चले जा रहे हैं. तो क्या इसे समझा जाए राम और राम भक्तों को गालियां दी जा रही हैं, क्या अखिलेश का मूक समर्थन है. मैंने कहा था विनाश काले विपरीत बुद्धि. जब व्यक्ति भगवान का विरोध करता है, भगवान के भक्तों का विरोध करता है, गालियां देता है तो समझ जाना चाहिए कि उसका पतन निश्चित है. उन्नाव में सहकारी बैंक लि. की 40वीं वार्षिक सामान्य निकाय सभा का आयोजन किया था. जिसमें शिरकत करने के लिए सांसद साक्षी महाराज पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'इन्हें बुलाना ही नहीं चाहिए था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget