एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'इन्हें बुलाना ही नहीं चाहिए था'

Ram Mandir Pran Pratishtha: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकराया क्योंकि वह हिंदू धर्म की विरोधी है.

Gonda News: कांग्रेस की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकराने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को राम विरोधी करार देते हुए जोरदार हमला बोला है. इसी क्रम में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि ये विचारधारा की लड़ाई है. राम मंदिर तो बहाना है. राम मंदिर के निर्माण में पग-पग रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों को निमंत्रण ही नहीं देना चाहिए था.

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस समय अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट बड़े-बड़े नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए निमंत्रण दे रहा है, लेकिन कल कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया है. 

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि कार सेवकों पर जो गोली चली थी. उसपर स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि गोली सही चली थी. राम मंदिर का विरोध किया है, ये स्पष्ट है. आगे भी ये लोग विरोध करेंगे. राम मंदिर तो एक बहाना है. ये विचारधारा की लड़ाई है. 

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने संबंधी निमंत्रण कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद गुरुवार को दावा किया कि इस कदम से भारत की संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रति मुख्य विपक्षी पार्टी का स्वाभाविक विरोध उजागर हो गया है.

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी ‘‘ईर्ष्या, द्वेष और हीन भावना’’ के कारण कांग्रेस देश का विरोध करने की हद तक चली गई है और अब भगवान का भी विरोध कर रही है.

ये भी पढ़ें- 

Basti News: बस्ती में 500 बीघा से ज्यादा फसल नहर कटने से हुई जलमग्न, किसानों ने मांगा मुआवजा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget