एक्सप्लोरर

Unnao: 'खास' एजेंसी से सिलेंडर भरवाने के लिए शिक्षकों पर बनाया दबाव, खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन अटका

उन्नाव में एक खंड शिक्षा अधिकारी जांच के दायरे में उस वक्त आ गईं जब यह पाया गया कि उन्होंने एक एजेंसी को फायदा पहुंचाने के लिए शिक्षकों पर सिलेंडर खरीदने का दबाव बनाया.

UP News: उन्नाव (Unnao) में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर अग्निशमन मशीनों की रिफिलिंग कराने में एक एजेंसी को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं. उनपर आरोप हैं कि व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए उन्होंने स्कूल के शिक्षकों पर एजेंसी से सिलेंडर भरवाने का दबाव बनाया. बीईओ पर आरोप हैं कि नियमों का उल्लंघन करते हुए और विद्यालय प्रबंधन समिति को नजरअंदाज कर एक एजेंसी को रिफलिंग का काम दिया. एजेंसी ने प्रति सिलिंडर 1500 रुपये वसूले हैं. अब इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकऱण मांगा गया है. 

जिले को भेजा गया था 9 करोड़ रुपये कंपोजिट ग्रांट
शासन से उन्नाव में संचालित हो रहे 2709 परिषदीय स्कूलों के रखरखाव के लिए नौ करोड़ से अधिक कंपोजिट ग्रांट जिले के लिए भेजा गया था. उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक में 153 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं. स्कूलों में लगे अग्निशमन यंत्रों की गैस रिफलिंग का कार्य कंपोजिट ग्रांट से किया जा रहा है. सफीपुर की खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने ब्लॉक के सभी विद्यालयों के टीचर पर मेसेज कर दबाव बनाया कि वे कन्नौज की VNH इंटरप्राइजेज फर्म से रिफलिंग करवाएं. बीईओ पर आरोप हैं कि उन्होंने रिफलिंग कराकर लाखों रुपये का बंदरबांट किया है. 

Raju Srivastav Death: कानपुर के MP सत्यदेव पचौरी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया गहरा दुख, कही यह बात

बीएसए ने दी यह जानकारी

इस मामले में बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र होते हैं जो कि इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं. जब  प्रस्ताव पारित होता है तब संबंधित एजेंसी से गैस खरीदा जाता है. एक ब्लॉक से  ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया है जिसका संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर इसकी जांच की है . सफीपुर में मामला आया है कि सुनियोजित ढंग से एक ही फार्म द्वारा इसका रिफिलिंग कराई गई है जो कि नियम से बिल्कुल विपरीत है. बीएसए ने कहा कि अभी तक 12 विद्यालयों की जांच कराई गई है. इस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसमें संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका वेतन रोका गया है.

ये भी पढ़ें -

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा- अपनी पीड़ा को दबाकर, किया सबका मनोरंजन

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget