एक्सप्लोरर

Unnao: फीस जमा न करने पर 'तालिबानी' सजा, बच्ची को पूरे दिन खड़ा किया, रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता

उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में स्कूल फीस भरने में देरी होने पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को दिनभर बाहर रखा गया और परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई.

UP News: उन्नाव में फीस जमा करने में देरी होने पर पांचवीं कक्षा की छात्रा को प्रिंसिपल ने स्कूल में दिनभर खड़ा रखा और परीक्षा नहीं देने दिया. यह घटना सोमवार की है. छात्रा का रोते हुआ वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद उन्नाव के जिलाधिकारी और उप-जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच में स्कूल के दस्तावेज में गड़बड़ी पाई गई और अब उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है.

य़ह है पूरा मामला

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम टोला के रहने वाले गोविंद कुशवाहा की बेटी अपूर्वा बांगरमऊ कस्बा संचालित बाल विद्या मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा है, स्कूल फीस भरने में दो दिन की देरी हुई थी जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने अपूर्वा को परीक्षा नहीं देने दी. अपूर्वा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. छात्रा ने रोते हुए स्कूल प्रबंधन की करतूत को बयां किया. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बांगरमऊ के एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने स्कूल पहुंचकर कई बिंदुओं पर गहन जांच की. एसडीएम ने बताया मामले की जांच की जा रही है, मान्यता संबंधी कागजों में खामियां पाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मान्यता रद्द करने की कार्रवाई के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद

उधर, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपने बेटे शशांक शेखर सिंह को बेटी की मदद के लिए उसके घर भेजा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन से कहा है कि वे किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार ना करें. शशांक शेखर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत है, इस तरह की घटनाओं से बच्चों को मानसिक आघात पहुंचता है. 

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने स्कूल प्रबंधन को घेरा

वहीं, अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी स्कूल प्रबंधन और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ' इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है. आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने यह हर जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है. निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है.'

ये भी पढ़ें: Shravasti News: श्रावस्ती में डेंगू का एक भी केस नहीं, 8 बेड के स्पेशल वार्ड तैयार, अलर्ट पर डॉक्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget