एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- 'यूपी में क्रांति जज्बे से आई तो बुलडोजर से...'

Muzaffarnagar News: मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान उनका हालचाल जाना और स्टाफ से भी बात की. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में साफ सफाई के साथ सब कुछ उत्तम चल रहा है.

Muzaffarnagar News: पश्चिमी यूपी के जनपद मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इस दौरान बघेल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में क्रांति जज्बे आई थी और शांति बुलडोजर से आई है. 

मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान उनका हालचाल जाना और स्टाफ से भी बात की. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में साफ सफाई के साथ सब कुछ उत्तम चल रहा है. मरीजों से भी बातचीत की है. वह भी यहां के उपचार से संतुष्ट नजर आए हैं. मंत्री बघेल की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्राथमिकता इंसान की जान बचाना है. 1947 से 2014 और 2014 से 2023तक 66 साल में उतने एम्स नहीं बने, जितने 9 साल में बने हैं. 66 सालों में इतने जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं बने हैं जितने अब बने हैं.

बुलडोजर से आई प्रदेश में शांति
एसपी सिंह बघेल ने कहा, प्रदेश में क्रांति जज्बे से आई है और शांति बुलडोजर से आई है. उत्तर प्रदेश मे विशेष तौर से वैसे भी बहुत अच्छा हो रहा है. कोरोना काल में भी WHO ने मोदी मॉडल की प्रशंसा की थी. इंसान का जीवन सबसे ऊपर है और उसको बचाने का हमने प्रयास करेंगे. जिला अस्पतालों को इतना अच्छा कर रहे हैं कि लोगों को कहीं जाने की जरूरत ना पड़े. निश्चित रूप से सारे अस्पतालों को हाईटेक किया जा रहा है. कोरोना के बाद यहां तमाम ऑक्सीजन व वेंटीलेटर की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. खुद को पद से हटाए जाने पर बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपना विवेक होता है, ये नियम है और उन्हें विशेष अधिकार है कि वो अपनी टीम की फील्डिंग कैसे सजाते हैं. 

बघेल ने कहा कि संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल दोनों बहुत अच्छे मित्र हैं और मेरे विभाग में जो भी होगा, उसमें इनके लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हुए हैं. केंद्र सरकार की लोक कल्याण सेवाएं जो मोदी जी की है, चाहे विधवा पेंशन हो, विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मकान, शौचालय, 5 किलो गेहूं व चावल निशुल्क 5 साल से मिल रहे हैं, गैस सिलेंडर मिल रहे है, किसान पर चाहे एक कोण भी जमीन है तो 2-2 हजार की 12वीं किस्त आ चुकी होगी.

लॉ एंड ऑर्डर पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री ने कहा, योगी काल में लॉ एंड ऑर्डर मुज़फ्फरनगर से ज्यादा कौन जनता होगा, मैं खुद मेरठ पुलिस में रहा हूं, यहां दबिश के लिए आना पड़ता था लेकिन अब ये सब लगभग बंद हो गया है. यहां पर तो फिल्में तक बनने लगी है, केंद्र सरकार की योजनाएं व राज्य सरकार की योजनाएं और बाबा का बुलडोजर और क्रांति जज्बे से आई है. शांति बुलडोजर से आई है और हमारा मंत्रिमंडल जो है वह एक महीने में किसी भी एसएचओ से ज्यादा काम करता है. उनसे बैठकर बात करेंते तो कुछ समाधान निकलेगा. 

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन के बहिष्कार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- 'सिर्फ मोदी विरोध विपक्ष का लक्ष्य'

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget