एक्सप्लोरर

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, 'केरल में गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी'

यूपी में गायों की मौत को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की ''गाय बचाओ किसान बचाओ'' यात्रा पर सवाल उठाया और जमकर निशाना साधा.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है 'गाय बचाओ, किसान बचाओ' यात्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने यूपी में किसानों के मुद्दे और गायों की मौत पर कांग्रेस को घेरा. एर बयान में उन्होंने कहा कि वे जिन्होंने प्रदेश के किसानों की जमीनों पर कब्जा कर लिया है और वे जिनके कार्यकर्ता केरल में गायों की हत्या कर देते हैं और बाद में इसका विज्ञापन निकलवाते हैं. जनता ने उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

शनिवार को अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुये कहा था कि अगर आप लोग इसी तरह परेशान करते रहे तो 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा.

गायों की मौत पर सियासत गर्म

गौरतलब है कि यूपी में गायों की मौत को लेकर सियासत अपने चरम पर है. वहीं कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस राज्यभर में गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्री निकाल रही है. इसके जरिये वे लोगों बीच जाकर एक संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है. साथ ही कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रह किसानों के साथ भी खड़ी हो गई है. इस मुद्दे पर पार्टी केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर लगातार हमला कर रही है.

ललितपुर में गायों की मौत पर प्रियंका गांधी सक्रिय

'गाय बचाओ, किसान बचाओ' यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले ललितपुर में जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. शनिवार को ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में गाय बचाओ यात्रा निकालते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया था. आपको बता दें कि ललितपुर की गौशाला में 10 गायों की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया था. इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गायों की दुर्दशा पर एक पत्र भी लिखा था.

ये भी पढ़ें.

Weather Updates: यूपी-उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट, बारिश और बर्फबारी से गिरेगा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget