एक्सप्लोरर

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, कहा- 'मूवी बनाने से पहले हिन्दू धर्म का...'

Film Adipurush Dialogues: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी फिल्म आदिपुरुष का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म को बनाते वक्त हिन्दू परंपरा का ख्याल रखना चाहिए था.

Sadhvi Niranjan Jyoti on Film Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग को लेकर मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के डायलॉग बदलने के बाद भी थियेटर में लोग इसे देखने नहीं पहुंच रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी फिल्म को लेकर अपना विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि आदिपुरुष फिल्म को बनाने के पहले हिन्दू धर्म की संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि धारा 370 के समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी श्रीनगर जाते तो उनपर पत्थर बरसाए जाते. 

साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर पहुंची थी, जहां उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर चौक बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क किया, इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इस दौरान जब उनसे फिल्म आदिपुरुष को लेकर सवाल किया गया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा फिल्म को बनाते वक्त हिन्दू धर्म की परंपरा का ख्याल रखना चाहिए मूवी के माध्यम से हमारी परंपरा पर कोई घात नहीं होना चाहिए, ये उसका विरोध करती है.

डॉ. एसटी हसन के बयान पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सपा सांसद डॉ एसटी हसन के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी मुसलमानों को बर्दाश्त नहीं कर पाती. साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, अगर वह मुस्लिम महिलाओ और कश्मीर के मुस्लिमों के बयान को सुन लेते और पढ़ लेते तो शायद यह बयान न देते. उनकी सरकार में अगर आवास हिन्दू परिवार को दिया है तो मुस्लिम परिवार को भी दिया है, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ जाति मजहब देखकर नहीं दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ये वो लोग है जिन्होंने मुसलमानों को बीजेपी का भय दिखाकर उनकी स्थित में छोड़ दिया था. दो दिन पहले श्रीनगर के मुस्लिम का बयान आया था कि अगर धारा 370 खत्म होने के पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां जाते तो जो लोग इनके ऊपर बर्फ फेंक रहे थे वो लोग इनके ऊपर पत्थर फेंकते. यहां कोई भयभीत नहीं जो राष्ट्रभक्त मुसलमान हैं वो स्वयं कह रहा है कि यहां हम सुरक्षित है, बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है. 

ये भी पढ़ें- UP IPS Transfer List: यूपी में योगी सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, शलभ माथुर बनें अलीगढ़ के DIG, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget