एक्सप्लोरर

UP News: आगरा के पेठा व्यापारियों को बजट से काफी उम्मीद, वित्त मंत्री के सामने रखी ये मांग

Union Budget 2024: आगरा के पेठा उद्योग को सरकार से राहत की उम्मीद है. पूर्व की सरकारों ने उद्योग को कर मुक्त करने का वादा किया था. पेठा औषधि के रूप में भी इस्तेमाल होता है.

Union Budget 2024 Expectations: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश होने जा रहा है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट से हर सेक्टर को राहत की उम्मीदें रहती हैं. आगरा के पेठा उद्योग को भी जीएसटी में राहत की उम्मीद है. शहीद भगत सिंह पेठा संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि पेश होने वाले बजट से कारोबारी आशान्वित हैं. उन्होंने मांग की कि पेठा पर लगने वाले जीएसटी को खत्म कर देना चाहिए. उनकी दलील है कि पेठा उद्योग एग्रीकल्चर से जुड़ा हुआ है. पूर्व की सरकारों ने भी पेठा उद्योग को टैक्स मुक्त करने का आश्वासन दिया था. अब हमें वर्तमान सरकार से उम्मीद है कि पेठा उद्योग को राहत दे.

पेठा उद्योग को अंतिरम बजट से क्या है उम्मीद?

टैक्स मुक्त होने से पेठा उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी. पेठा बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली गैस पर सब्सिडी की भी सरकार से उम्मीद है. उन्होंने कहा कि गैस पर सब्सिडी नहीं मिल रही है. पेठा उद्योग को गैस पर सब्सिडी देने के आदेश का पालन नहीं हो रहा है. अधिकारियों की शिथिलता के कारण पेठा उद्योग को गैस पर सब्सिडी नहीं मिलती है. सरकार से दखलअंदाजी की उम्मीद की जाती है. बता दें कि दुनिया भर में आगरा ताजमहल और पेठा के लिए अलग पहचान रखता है. आगरा के पेठा की मिठास से कोई भी अछूता नहीं है. दुनिया की सबसे शुद्ध मिठाई पेठा है. ओषधि के रूप में भी पेठा का इस्तेमाल होता है. सैंकडों साल पुरानी मिठाई पेठा का जिक्र भारत के ग्रंथों में भी आता है.

वित्त मंत्री के सामने कारोबारियों ने रखी मांग

पेठा का दूसरा नाम कुष्मांडा भी है. पेठा का इतिहास महाभारत के समय से भी पहले का है. किसान से लेकर मजदूर और व्यापारी पेठा उद्योग से जुड़े हुए हैं. शहीद भगत सिंह पेठा संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि दुनिया की सबसे शुद्ध मिठाई है. पेठा का अस्तित्व महाभारत के समय से भी पहले का है. औषधि के रूप में प्रचिलत पेठा का दूसरा नाम कुष्मांडा भी है. पेठा पर वर्तमान समय में पांच फीसद का जीएसटी है. पूर्व की सरकारों ने पेठा उद्योग को टैक्स मुक्त करने का आश्वासन दिया था. पेठा उद्योग एग्रीकल्चर से जुड़ा होने के कारण टैक्स मुक्त किया जाना चाहिए. टैक्स मुक्त होने से पेठा उद्योग और ऊंचाइयों को छू सकेगा. कारोबारियों को बजट में टैक्स स्लैब बढ़ाने की भी उम्मीद है. पेठा पहले कोयले की भट्टी पर बनाया जाता था. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद कोयले की भट्टी बंद कर दी गई. अब गैस की भट्टी पर काम होता है. कोयले और गैस की भट्टी में करीब दस फीसद का अंतर आता है. 

Gorakhpur News: पैसों की तंगी की वजह से नहीं रुकेगा इलाज, जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget