एक्सप्लोरर

आगराः निर्माणाधीन म्यूजियम के नाम को लेकर हो रही है राजनीति, अब अग्रवाल समाज ने की ये मांग

आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को लेकर सियायत छिड़ गई है. विभिन्न सामाजिक संगठन उनके आदर्श पुरुष के नाम पर इसका नाम रखने की मांग कर रहे हैं.

आगरा, एबीपी गंगा। शेक्सपीयर का मशहूर कथन है कि नाम में क्या रखा है। लेकिन उत्तरप्रदेश की राजनीति में नाम पर ही सियासत हो रही है. 14 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया था कि निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखा जाए. उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया. जिसमें उन्होंने कहा था कि नए उत्तर प्रदेश में गुलामी के प्रतीकों की कोई जगह नहीं है. इसलिए हमने यह फैसला किया है कि मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखा जाए.

इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में एक बार फिर से नाम की सियासत शुरू हो गई है. अब आगरा के अग्रवाल समाज की तरफ से यह मांग की गई है कि मुगल म्यूजियम का नाम शिवाजी के नाम पर नहीं महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया जाए. महाराजा अग्रसेन यूथ ब्रिगेड के संरक्षक विनोद बंसल ने कहा कि 5 हजार सालों से आगरा अग्रवालों की राजधानी रही है. आज से 5 हजार साल पहले जब महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा थी तो उन्होंने अपने छोटे भाई महासेन को आगरा प्रांत का मुखिया बनाकर भेजा था.

अग्रसेन को आगरा में नहीं मिला सम्मान बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का काल समानता, समरसता और सामाजिक न्याय का स्वर्ण काल था. ऐसे में पिछले 5 हजार सालों से आगरा अग्रवाल समाज का सबसे बड़ा केंद्र रहा है. इसलिए सरकार को अग्रवालों का सम्मान करते हुए प्रस्तावित शिवाजी म्यूजियम का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखना चाहिए. बंसल ने कहा कि उन्हें अन्य किसी के नाम से आपत्ति नहीं है लेकिन आगरा में अग्रसेन महाराज को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए. ऐसे में उनके नाम पर इस म्यूजियम को रखा जाए. उन्होंने कहा कि आगरा में पहले से ही शिवाजी के नाम से मूर्ति और चौक भी हैं.

बीजेपी के साथ खड़ा रहा अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन यूथ ब्रिगेड के दूसरे संरक्षक गोविंद अग्रवाल ने भी सरकार से यही मांग की. उन्होंने कहा कि म्यूजियम का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए क्योंकि वोट हो या किसी भी आर्थिक मदद की जरूरत हो अग्रवाल समाज हमेशा से बीजेपी के साथ खड़ा रहा है. ऐसे में अग्रवाल समाज के साथ न्याय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आगरा में निवास करने वाले 5 लाख वैश्य परिवारों के साथ न्याय होगा. उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लफ्जों में यह भी कहा अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वह आगे आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे.

नाम पर सियासत! गौरतलब है कि जब से मुख्यमंत्री ने म्यूजियम का नाम शिवाजी के नाम पर रखने का फैसला किया है तब से कई सारे संगठन सामने आए हैं. अखिल भारतीय जाट महासभा की तरफ से सरकार से मांग की गई प्रस्तावित शिवाजी महाराज म्यूजियम का नाम महाराजा सूरजमल के नाम पर रखा जाए क्योंकि मुगलों से लोहा लेने में सूरजमल ने एक अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही ब्राह्मण समाज की तरफ से भी लगातार यह मांग हो रही है भगवान परशुराम के नाम पर इस म्यूजियम का नाम रखा जाए.

ये भी पढ़ेंः यूपीः सीएम योगी ने दिए पीएसी जवानों को प्रमोट करने के आदेश, अफसर के खिलाफ होगी कार्रवाई बिहार के नए डीजीपी संजीव सिंघल का है यूपी से खास कनेक्शन, जानिए क्यों मन रहा है संभल में जश्न 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget