एक्सप्लोरर

UP: उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन और तीन शूटर अब भी फरार, क्या है STF की आगे की रणनीति?

Atiq Ahmed News: एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि ये तीनों मेजर शूटर हैं और अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. इन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Umesh Pal Shootout: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस मामले में अब भी अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और तीन शूटर फरार है. पुलिस ने इन तीनों शूटरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जबकि शाइस्ता पर 50 हजार रुपये की इनाम राशि है. एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश (ADG STF Amitabh Yash) के मुताबिक उमेश पाल के तीन शूटर गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार है पुलिस इन सभी को पकड़ने की कोशिश कर रही है. 

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि ये तीनों मेजर शूटर हैं और अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. इन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गुड्डू मुस्लिम एक प्रोफेशनल कॉन्ट्रेक्ट किलर है. इसे चलती बाइक पर बम बनाने में महारत हासिल है. गुड्डू मुस्लिम को गोरखपुर के एक मामले में दस साल की सजा हो गई थी, जिसके बाद अतीक अहमद ने इसकी जमानत कराई और उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया था. इसने कई घटनाएं की हैं, लेकिन उसमें उसका नामजद या नाम प्रकाश में नहीं आया था. 

शाइस्ता समेत तीन शूटर अब भी फरार

वहीं शूटर साबिर के बारे में बताते हुए एडीजी एसटीएफ ने कहा कि साबिर के सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो हैं वो ज्यादा अतीक की पत्नी शाइस्ता के ड्राइवर की भूमिका में ही दिखाई देता था लेकिन इनके साथ रहते हुए ये भी क्राइम की दुनिया में प्रवेश कर गया. इसने उमेश पाल शूटआउट और उनके साथ दो सुरक्षा गार्डों की हत्या में एक्टिव भूमिका निभाई थी. वहीं शाइस्ता परवीन को लेकर दावा किया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वो हमेशा नकाब पहनकर रखती है लेकिन इसका कुछ समय के लिए फायदा मिल सकता है लेकिन पुलिस से बचाने के लिए ये काफी नहीं है. 

आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में पिछले 53 दिनों में 6 आरोपी मारे जा चुके हैं. इनमें उमेश पाल की हत्या का मास्टरमाइंड अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ और बेटा असद भी शामिल है. असद के साथ शूटर गुलाम भी पिछले दिनों एनकाउंटर में ढेर हो चुका है. पुलिस ने उमेश की हत्या के तीन दिन बाद ही पहले आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि दूसरा आरोपी उस्मान 6 मार्च को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था. 

ये भी पढ़ें- Watch: प्रयागराज में बमबाजी की घटना से हड़कंप, गली में उड़ता दिखा धुआं, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget