एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: क्या बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश? अतीक अहमद के भाई अशरफ पर गहराया शक

Umesh Pal Murder Case: जेल मैन्युअल के मुताबिक एक व्यक्ति के साथ 9 लोग कैदी से मिलने आ सकते हैं. जिनकी डिटेल जेल प्रशासन के पास नहीं होती, ऐसे में ये पता लगाना मुश्किल है कि अशरफ से कौन-कौन मिला है.

Umesh Pal Murder Conspiracy: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में हुई अधिवक्ता उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या की साजिश के तार बरेली जेल (Bareilly Jail) से जुड़ते नजर आ रहे हैं. बरेली केंद्रीय कारागार में बंद बाहुबली माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के भाई अशरफ (Ashraf) पर शक है कि उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रची गई है. जिसके बाद एसटीएफ (STF) और पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन करने में लग गया है. आज डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी ने केंद्रीय कारागार पर छापेमारी की और अशरफ की बैरक की जांच की.

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आज केंद्रीय कारागार में डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी अखिलेश चौरसिया के साथ छापेमारी की गई थी. जेल में बैरकों की जांच की गई, इनमे से एक बैरक माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की भी थी. उसकी बैरक की भी जांच की गई है. इस बैरक में अशरफ के बिस्तर से लेकर हर कोने की जांच की गई और उससे पूछताछ भी कई गई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में अशरफ से मिलने कौन आया था. किससे बात हुई इस सबके के लिए जेल के रजिस्टर को भी चेक किया गया है. 

अशरफ से मिलने वालों पर पुलिस की नजर

पुलिस के मुताबिक ये पता लगाया जा रहा है कि अशरफ से कौन-कौन मिलने आया था. फिलहाल पुलिस प्रशासन और एसटीएफ पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. वहीं बड़ी बात ये है कि जेल मैन्युअल के मुताबिक एक व्यक्ति के साथ 9 लोग कैदी से मिलने आ सकते हैं. जिनकी डिटेल भी जेल प्रशासन के पास नहीं होती है. ऐसे में अब जांच एजेंसियों के लिए ये पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि अशरफ से कब-कब, कौन-कौन मिला है. फिलहाल जांच एजेंसियां जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- 'देश का निजाम ठीक नहीं, मुसलमानों पर हो रहा है ज्यादा जुल्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget