एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर कुर्क, एक-एक सामान उठा ले गई पुलिस

Atiq Ahmed News: कुंभ और माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल (बुधवार) सीएम योगी प्रयागराज आ रहे हैं. दौरे से एक दिन पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के परिवार और गिरोह पर प्रयागराज पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को इनामी गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपए का इनाम है. पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर में रखे सामानों को कुर्क कर लिया. उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या के बाद से बमबाज गुड्डू मुस्लिम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

इनामी गुड्डू मुस्लिम के घर का सामान कुर्क

पुलिस की कार्रवाई के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मकान की सील को कुछ देर के लिए खोला. कुर्की की कार्रवाई से पहले डुगडुगी बजाकर मुनादी भी पुलिस ने कराई. पुलिस ने दो दिसंबर को गुड्डू मुस्लिम के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था. कुर्की की कार्रवाई चक निरातुल मोहल्ले में दोपहर करीब तीन बजे शुरू की गई. 585 वर्ग मीटर में बना हुआ तीन मंजिला मकान गुड्डू मुस्लिम की पत्नी चांद बीवी के नाम है.

कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस और विकास प्राधिकरण की टीम मौजूद रही. पुलिस ने मकान में रखे गए फर्नीचर और अन्य सामानों को जब्त कर लिया. उमेश पाल और दो सरकारी गनर पर गुड्डू मुस्लिम बम बरसाते हुआ नजर आया था. सीसीटीवी कैमरों में तस्वीर साफ नजर आ रही थे. पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने पांच लाख के इनाम की घोषणा कर दी. लगातार फरार रहने की वजह से पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत कई आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कोर्ट से अनुमति ली थी.

सीएम योगी के दौरे से एक दिन पहले कार्रवाई

धारा 82 की कार्रवाई माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा समेत पांच पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर की गई. आरोपियों की संपत्तियों को अब कुर्क किया जा रहा है. शूट आउट के बाद गुड्डू मुस्लिम का परिवार भी फरार है. बिना अनुमति निर्माण की वजह से प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुड्डू मुस्लिम के मकान को पहले ही सील कर दिया था. कुंभ और माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल (बुधवार) सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज आ रहे हैं. सीएम योगी के दौरे से एक दिन पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. 

abp न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, यूपी सिपाही भर्ती में मिलेगी तीन साल की छूट, CM योगी ने दिए निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget