एक्सप्लोरर

Umesh Pal Case: अतीक के बेटों की गिरफ्तारी पर बोली पुलिस- 'लावारिस हालात में घूम रहे थे तो बाल सुधार गृह भेजा'

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अपनी कार्रवाई को लेकर सवालों को घेरे में है. पुलिस अतीक अहमद के बेटों की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग बयान दे रही है.

Prayagraj Shootout: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में नामजद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के दो छोटे बेटों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई थी. दोनों बेटे नाबालिग हैं लिहाजा उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया था. अब इस पर पुलिस की सफाई आई है. पुलिस का कहना है कि अतीक के नाबालिग बेटों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. बेटे एहजम और आबान को उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी भी नहीं माना गया है. 

पुलिस ने बताया कि दोनों बेटे 2 मार्च को चकिया स्थित घर के पास लावारिस हालत में घूमते हुए मिले थे. दोनों बेटे नाबालिग थे, इसलिए उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया. माता पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य के आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की थी. धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य की तरफ से दाखिल रिपोर्ट में कहा गया था कि अतीक के बेटे एहजम और आबान को चकिया इलाके से लाकर बाल गृह भेजा गया है. हालांकि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया था कि दोनों को गिरफ्तार किया गया है या फिर लावारिस और नाबालिग होने की वजह से उन्हें बाल गृह में भेज गया है. इस वजह से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे. 

अतीक की पत्नी शाइस्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए थे सवाल
पुलिस ने इससे पहले माफिया अतीक की बहन, बरेली जेल में बंद छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब रूबी और एक अन्य युवती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. तीनों का शांति भंग करने के मा्मेंमले  चालान कर काटा गया था. उधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उमेश पाल के मर्डर के बाद उनके घर से दोनों छोटे नाबालिग बेटों को उठा लिया है. पुलिस ने 2 मार्च की रिपोर्ट में कहा था कि एहजम और आबान नाम के किसी भी युवक को ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, जबकि 4 मार्च को कोर्ट में दाखिल की गई रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि अतीक के इन दोनों बेटों को 2 मार्च को ही पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- 'राहुल गांधी देश में नाकाम, परिवार के खतरे को बता रहे...', पीएम मोदी पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget